6/28/2021

स्थानीय शानस का अर्थ, परिभाषा, विशेषताएं

By:   Last Updated: in: ,

स्थानीय शासन का अर्थ एवं परिभाषा  

sthaniya swashasan arth paribhasha visheshtayen karya karya;प्रसिद्ध विचारक मांटेस्क्यू ने ' स्थानीय शासन' शब्द का प्रयोग दो अर्थों मे किया है। प्रथम यह है कि स्थानीय सरकार केन्द्रीय सरकार द्वारा नियुक्त होती है। उसी के प्रति एक देश के समस्त भागों की सरकार और शासन उत्तरदायी होते है। वास्तव में इस शासन की व्यवस्था को केन्द्रीय शासन का ही एक अंग मानाना चाहिए। स्थानीय सरकार के इस स्वरूप के लिए 'स्थानीय राज्य सरकार' (Local state government) शब्द का प्रयोग किया जाता है।

स्थानीय सरकार का दूसरा स्वरूप स्थानीय निकाय है, जो स्वतंत्र निर्वाचन द्वारा गठित होते है। यह राष्ट्रीय सरकार के अधीन कार्य करते हुए भी बहुत से मामलों मे स्वतंत्र होते है। स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु बहुत से निर्णय ये स्वयं ले सकते है। किसी सीमा तक इनकी स्वतंत्र सत्ता होती है जिसे स्वायत्त शासन के नाम से भी पुकार जाता है। वास्तव मे नगरीय अथवा स्थानीय सरकार राज्यों के कार्यों का विकेन्द्रीकरण है जो स्थानीय वितरण पर निर्भर करता है। शक्तियों का विकेन्द्रीकरण स्थानीय सरकार का मुख्य आधार है। 

काल. जे. फ्रेडरिक का विचार है कि यदि स्थानीय उद्देश्य से देखा जाय तो स्थानीय समाज की एक प्रशासनिक व्यवस्था है।

जान जे. क्लार्क का मत है कि स्थानीय सरकार एक राष्ट्र या राज्य की सरकार का वह भाग है जो मुख्य रूप से ऐसे विषयों पर विचार करती है जिन्हें संसद द्वारा उनके माध्यम से प्रशासनिक होने के लिए निर्धारण कर दिया जाए।

डाॅ. आशीर्वादम् के अनुसार," स्थानीय स्वशासन केन्द्रीय सरकार के अधिनियम द्वारा निर्मित एक ऐसी प्रशासकीय इकाई है, जिसमे नगर या ग्राम जैसे एक क्षेत्र की जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि होते है और जो अपने अधिकार क्षेत्र की सीमाओं के भीतर प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग लोक-कल्याण के लिए करते है।" 

जी. डी. एच. कोल के अनुसार," स्थानीय शासन एक ऐसा शासन है, जो अपने सीमित क्षेत्र मे प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करता है।" 

इन्साइक्लोपीडिया आफ ब्रिटेनिका मे स्थानीय सरकार का अर्थ पूर्ण राज्य की उपेक्षा एक छोटे क्षेत्र मे निर्णय लेने और उसको कार्यान्वित करने की स्वायत्तता से लिया गया है।

अतः कहा जा सकता है कि," स्थानीय शासन का अर्थ स्थानीय स्तर की उन संस्थाओं से है जो जनता द्वारा चुनी जाती है तथा जिन्हें राष्ट्रीय या प्रान्तीय शासन के नियंत्रण में रहते हुए नागरिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अधिकार एवं दायित्व प्राप्त होते है।"

लोकतांत्रिक शासन पद्धति मे राज्य के कार्य अत्यधिक बढ़ गए है। वह सभी स्थानों की समस्याओं को न तो सही रूप मे जान सकती है और न ही उनका सन्तोषप्रद समाधान ही शीघ्र ढूँढ सकती है। अस्तु नगरीय शक्तियों के विकेन्द्रीकरण पर आधारित है। स्थानीय सरकार अथवा नगरीय सरकार से तात्पर्य यह है कि स्थानीय क्षेत्रों का प्रशासन वही के व्यक्तियों द्वारा चलाया जाए। स्थानीय कार्यों को पूर्ण करने के लिए ऐसी संस्थाओं का गठन किया जाता है जिनमे किसी स्थान विशेष के प्रतिनिधि प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा आते है और सरकार के मनोनीत किए हुए सदस्य भी हो जाते है। ये प्रतिनिधि ही उस विशेष क्षेत्र की समस्याओं का जहां समाधान करने के रास्ते निकलते है वही क्षेत्र के विकास और प्रगति के लिए योजनाबद्ध रूप मे कार्य करते है।

स्थानीय शासन की विशेषताएं (sthaniya shasan ki visheshta)

स्थानीय शासन की निम्न विशेषताएं है--

1. स्थानीय शासन स्थानीय निकायों से संबंधित है।

2. स्थानीय शासन राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था का एक अंग है।

3. इन  संस्थाओं को यद्यपि स्वासय्तता प्राप्त होती है, किन्तु फिर भी ये राज्य प्रशासन के प्रत्यक्ष तथा पूर्ण नियंत्रण मे होती है।

4. राज्य शासन अधिसूचना द्वारा इनके कार्यक्षेत्र मे कोई भी परिवर्तन कर सकता है।

5. स्थानीय शासन मे जो कर्मचारी कार्य करते है, वे सभी लोक सेवा के सदस्य माने जाते है।

6. इन संस्थाओं पर राज्य सरकार का नियंत्रण होता है तथा सरकारी आदेशों और नियमों के अनुसार कार्य संचालन करती है।

7. सरकार का दायित्व होता है कि ये संस्थाएं अपने कार्यों का संचालन ठीक प्रकार से करें।

8. जनता के सदस्य इसमें परामर्शदात्री समितियों के माध्यम से ही भाग लेते है।

10. जन-आवश्यकताओं की पूर्ति का उत्तरदायित्व इन्हीं संस्थाओं का होता है, किन्तु ये संस्थाएं कार्यों के प्रति उदासीनता का बर्ताव करती है।

स्थानीय शासन संस्थाओं के प्रमुख कार्य 

स्थानीय शासन संस्थाओं के निम्न कार्य है--

1. सांस्कृतिक विकास के कार्य 

इसके अंतर्गत स्थानीय संस्थाओं द्वारा प्रारम्भिक अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था यथासंभव रूप मे माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा की व्यवस्था, औद्योगिक शिक्षा का प्रबंध, अध्ययन केन्द्र, पुस्तकालय, वाचनालय, अजायबघर की स्थापना और सांस्कृतिक विकास के अन्य सामान्य कार्य किये जाते है।

2. सामाजिक व स्वास्थ्य रक्षा संबंधी कार्य 

इसके अंतर्गत स्थानीय संस्थाओं द्वारा दो प्रकार के कार्य किये जाते है-- 

1. बीमारियों की रोकथाम, और 

2. बीमारियों की चिकित्सा।

ये संस्थाएं, स्वास्थकर घरों का निर्माण, सफाई का प्रबंध, सड़े-गले फलों, मिठाइयों और दूषित खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रतिबंध, छूत के कीटाणुओं को नष्ट करना और महामारियों को रोकने के लिए चिकित्सागृह, प्रसूतिगृह, औषधालय, मातृ-मंदिर एवं शिशुगृहों की स्थापना एवं उनका प्रबन्ध किया जाता है।

3. सार्वजनिक उपयोगिता के कार्य 

इनके अंतर्गत सड़कों का निर्माण और प्रबन्ध, पानी, बिजली और रोशनी की व्यवस्था और यातायात के विभिन्न साधन जूटाने के लिए कार्य किये जाते है।

4. सार्वजनिक सुविधा के कार्य 

इसके अंतर्गत स्थानीय शासन संस्थाओं को सड़क, पुल, ट्राम, बस और छोटी रेल आदि का प्रबंध करना होता है। ये संस्थाएं जनता के लिए घाट, स्नानगृह, तैरने के तालाब, धर्मशालाएँ, पार्क-उद्यान, सिनेमा-सर्कस और नाटक जैसे मनोरंजन के साधनों की व्यवस्था करती है।

5. सार्वजनिक सुरक्षा के कार्य 

इसके अंतर्गत अग्निकांड से बचाव, आग बुझाने की व्यवस्था और मेले आदि मे सुरक्षा का प्रबंध किया जाता है।

6. सार्वजनिक सुधार के कार्य 

इसके अंतर्गत स्थानीय संस्थाएँ जनता मे सुधार का कार्य करती है। उदाहरण के लिए, इन संस्थाओं द्वारा जनता की कुप्रवृत्तियों का दमन, अपराधों की रोकथाम आदि से संबंधित कार्य किये जाते है।

7. सार्वजनिक लाभ के कार्य 

इसके अंतर्गत नागरिक व्यापार के कार्य आते है, जिनके द्वारा नागरिकों को दिन-प्रतिदिन के उपयोग की वस्तुएं सस्ती, शुद्ध एवं गुण में श्रेष्ठ रूप मे प्रदान की जाती है। इस उद्देश्य से अनेक स्थानीय संस्थाएं रोटी, सब्जी, अण्डा, दूध आदि का व्यापार करती है। इसी प्रकार बिजली, गैस, शीतल जल का भी व्यापार किया जा सकता है। ये संस्थाएं कृषि, उद्योग, कला आदि से संबंधित प्रदर्शनियाँ लगवाती है और ग्रामीण क्षेत्र मे इनके द्वारा उचित परामर्श से बढ़िया बीज और खाद्द, श्रेष्ठ और स्वस्थ बैलों और दूसरे वैज्ञानिक साधनों के आधार पर कृषि की उन्नति का कार्य किया जा सकता है।

1 टिप्पणी:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।