5/12/2021

चांदबीबी कौन थी?

By:   Last Updated: in: ,

चांदबीबी कौन थी? 

chand bibi kon thi;चांदबीबी अहमदनगर के तीसरे शासक हुसैन निजामशाह की पुत्री थीं। उसका विवाह बीजापुर के सुल्‍तान अली आदिलशाह के साथ हुआ था। आदिलशाह ने 1557 ई. से 1580 ई. तक शासन किया था। दुर्भाग्‍यवश 1580 ई. में चांदबीबी के पति आदिलशाह की मृत्‍यु हो गई, तब वह अपने नाबालिग पुत्र इब्राहिम आदिलशाह द्वितीय सरंक्षिका बनकर शासन करने लगी। शासन करने में वह मन्त्रियों की सहायता लेती है। परिस्थितियों वश 1584 ई. में वह बीजापुर में अहमदनगर चली गई तथा फिर लौटकर बीजापुर नहीं गई। 1593 ई. में मुगल बादशाह अकबर की सेना ने अहमदनगर पर आक्रमण किया। इस अवसर पर अहमदनगर की सेना का नेतृत्‍व चांदबीबी ने किया व अकबर के पुत्र मुराद का वीरतापूर्वक सामना किया, किन्‍तु सीमित साधनों के कारण अन्‍ततः उसे मुगलों से सन्धि करनी पड़ी, किन्‍तु यह सन्धि अधिक समय तक शान्ति स्‍थापित न कर सकी। अतः मुगलों एंव चांदबीबी के मध्‍य पुनः युद्ध प्रारम्‍भ हो गया। चांदबीबी की सुरक्षा व्‍यवस्‍था इतनी मजबूत थीं कि उसने जीवित रहते मुगल सेना अहमदनगर पर अधिकार करने में सफल न हेा सकी। कुछ समय पश्‍चात् एक उग्र भीड़ ने चांदबीबी की हत्‍या कर दी। उसकी मृत्‍यु के उपरान्‍त अहमदनगर पर मुगलों का अधिकार हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।