4/16/2021

परीक्षा/एग्जाम के लिए पढ़ाई कैसे करे?

By:   Last Updated: in: ,

परीक्षा के लिए पढ़ाई कैसे करे? पढ़ाई करने के तरीके?

pariksha ke liye padhai kaise kare;नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे आज के इस article में, तो दोस्तों परीक्षा नजदीक आ रही है ऐसा कोई भी नहीं है जो परीक्षा के लिए पढ़ाई नहीं करना चाहेगा,  कई विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो पूरा साल पढ़ाई नहीं करते और आखिर में किताबो को ले कर बैठ जाते हैं, पर फिर भी पढ़ नही पाते क्योंकी उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आता इसलिए जरूरी यही है कि आपको पुरे साल में थोड़ा-थोड़ा कर के पढ़ लेना चाहिए, अगर फिर भी आप को  परीक्षा में पढ़ाई करने में कोई दिक्कत आ रही है तो आप इस article को शुरू से लेकर आखिर तक पूरा पढ़े आज के इस topic में हम बात करेंगे कि परीक्षा के लिए पढ़ाई कैसे करे, पढ़ाई कैसे करें, परीक्षा के लिए पढ़ाई करने के तरीके क्या है, पढ़ाई क्यों जरूरी है, परीक्षा में मन लगा कर पढ़ाई कैसे कर सकते हैं हम यह पूरी कोशिश करेंगे की आपको अच्छी तरह से समझा सके की परीक्षा में पढ़ाई कैसे करे बस आप हमारे साथ बने रहे चलिए बिना आपका समय खराब किये शुरू करते हैं।

परीक्षा के लिए पढ़ाई करने के तरीके

1. थोड़ा-थोड़ा करके रोज पढ़े

आपको पुरे साल में थोड़ा थोड़ा पढ़ना है ना की परीक्षा से कुछ दिन पहले अगर आप यह सोचते हैं कि एक ही बार में आप सारा कुछ पढ़ लेंगे तो आपकी यह सोच गलत है ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है जब परीक्षा के लिए परीक्षा से कुछ दिन पहले पढ़ने बैठे गए तो आपको कुछ भी समझ में नहीं आने वाला है और आप इस बात की बहुत ही चिंता करने लगे गए और जो ज्यादा कमजोर होते हैं वो तो ज्यादा चिंता करने की वजह से बीमार भी पड़ जाते हैं वह इस वजह से परीक्षा ही नहीं दे पाते। इसलिए जरूरी यही है कि हमे थोड़ा-थोड़ा पढ़ना चाहिए। अगर हम पुरे साल थोड़ा-थोड़ा पढ़ते रहेंगे तो वह हमें जल्दी समझ में आयेगा और हम उसे जल्दी याद भी कर पाएंगे और वह हमें जिंदगी भर याद भी रहेगा, एक साथ पढ़ना तो रटा मारने जैसा होता है।

2. सबसे पहले अपने अपनी रूचि के अनुसार subject  को पढ़े, बाद मे किसी अन्य subject को पढ़े

सबसे पहले आपको अपने मन पसंद subject को पढ़ना है। ऐसा करने से आपको पढ़ने में भी मजा आयेगा और आप उस subject को अच्छे से सिख भी पाएंगे। अगर आप उस subject को पहले पढ़गे जिसमे आपकी रुचि नहीं है तो आप जल्दी ही बोर हो जाएंगे और आपका पढ़ाई में भी मन नहीं लगेगा। किसी भी चीज़ को सीखने के लिए रूचि होनी बहुत आवश्यक है। बिना दिलचस्पी के आप कोई भी काम अच्छे से नही कर सकते हो, चाहे वह पढाई  हो या फिर और कोई काम। पढाई को अपनी enjoyment बनाओ न की मज़बूरी।

3. अपने पढ़ना का समय निश्चित करें

आपको अपने पढ़ने का एक समय निशित करना होगा, और आपको उसी समय के दौरान अपनी पढाई को पूरा करना होगा। आपको पढ़ने बैठ जाना है और अपनी पढाई को पूरा करके ही उठना है, जितना अपने उस समय के दौरान करने को सोचा है। आपको अपने इरादे को पका करना होगा और आपको अपने जीवन में पढाई के महत्व को समझना होगा।

4. एक लक्ष्य (target) निश्चित करें

आपको अपने पढ़ाई के समय के साथ साथ एक लक्ष्य को भी निश्चित कर लेना चाहिए। जब तक आप उस लक्ष्य को पूरा न कर दे तब तक आपको रोकना नहीं है और आप अपने लक्ष्य को जबरदस्ती पूरा न करे। उसको अच्छे से समझ कर याद करके पूरा करे। कभी भी उस लक्ष्य को अपने ऊपर बोझ न समझे। अपनी पढ़ाई को enjoy करे।

5. शांत और एकाग्र होकर पढ़े

आपको जभी भी पढ़ाई करनी है तो आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। कई लोगो का दिमाग monkey mind होता है वह एक जगह पर रहता ही नहीं है। अब आप किसी भी एक चीज़ पर लगातार 5 minutes तक सोच कर देखिए। अगर आपका मन इधर उधर भटक गया तो समझ जाये कि आपका mind monkey mind है। आपको इस दिमाग को शांत रखना होगा इस के लिए सुबह उठ कर ध्यान लगाएं। आपको हर सुबह 20 minutes तक तो ध्यान जरूर लगाना चाहिए।

6. सुबह जल्दी उठकर पढ़े

अगर आप परीक्षा में अच्छे अंको से पास होना चाहते हैं। तो आपको एक समय तय करना होगा और पढ़ाई करने का सही समय है, सुबह का समय ही है। सुबह को हमारा दिमाग एक दम शांत होता है और हम तब अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सकते हैं। अपनी पढ़ाई शुरू करने से पहले आप 5 minutes तक ध्यान लगाएं, क्योंकि 5 minutes का ध्यान हमारे 2 घंटे की नींद के समान होता है। और इससे हमारी याद शक्ति में भी विकास होता है। ग्रंथो में भी लिखा है सबुह का समय ज्ञान प्राप्त करने का सबसे उत्तम समय में से एक है। इसलिए हमे सुबह जल्दी उठकर पढ़ना चाहिए।

तो दोस्तों यह थे पढाई करने के महत्वपूर्ण तरीके इन तरीकों को आप जरूर अपनाये और मन लगा कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पढाई ही आगे चल कर आपके काम आएगी आप पढ़ लिख कर अपने जीवन की तकलीफों को दूर कर सकते हैं और वो भी बिना किसी की मदद के पढ़ने लिखने के बाद आपको यह समझ में आ जाएगा कि आप अपनी जिंदगी को कैसे व्यतीत कर सकते हैं और मै आपसे अंत में सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि पढाई के साथ-साथ आप अपने जीवन में अच्छे संस्कार भी ग्रहण करें पढाई से आप एक बड़े इंसान बन सकते है पर अच्छे संस्कारो से आप एक अच्छे इंसान बन सकते हैं। आपको हमारा यह article कैसा लगा हमे नीचे दिए comment box में comment करके जरूर बताएं और आपको यह article पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ शेयर भी जरूर करे, धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।