नमस्कार दोस्तो स्वागत है आप सभी का, इस दुनिया मे अजीबोगरीब जीवो की कमी नही है। हमारी पृथ्वी तरह-तरह के जीव-जन्तुओं से भरी पड़ी है। हर दिन सेकड़ो-हजारो नये-नये जीव-जन्तुओं की खोज होती है। आज हम बात करेंगे दुनिया की सबसे जहरीली मछली के बारें मे जो मिनटों मे किसी की भी जान ले सकती है।
यह एक ऐसी मछली है जो अपने भोजन की तलाश में कई घंटो तक एक ही जगह पर पड़ी रहती है। अगर कोई व्यक्ति गलती से इस मछली पर अपना पैर रख दे तो ये अपने ऊपर पड़ने वाले वजन पर अपना जहर छोड़ देती है। यह जहर इतना खतरनाक और असरदार होता है कि किसी ने भी इस पर पैर रख दिया तो पैर को काटना तक पड़ सकता है यदि समय पर उस व्यक्ति को विशेषज्ञ के पास ना ले जाया जाऐ तो उसकी जान जा सकती है।
इस मछली से आपको अधिक डरने की जरूरत नही क्योंकि यह समुद्र मे पायी जाती है लेकिन इस मछली की कुछ प्रजातियां नदियों में भी पाई जाती है। लेकिन इन मछलियों मे समुद्री मछलियों से कम जहर होता है। मछली पकड़ ने वाले अनजाने मे इस मछली पर गलती से पैर रख देते है इस कारण यह मछली अपने बचाव मे डंक छोड़ देती है जिससे लोगो की मौत तक हो जाती है। स्टोन फिश का सुई की तरह डंक होता है। इस मछली के अंदर जहर नही होता बल्कि इसके डंक मे जहर पाया जाता है जो न्युरोटोसिक नामक का होता है।
इसका शरीर लगभग पत्थर की तरह दिखता है। इसकी ऊपरी चमड़ी एकदम पत्थर के जैसी ठोस होती है। मछली के ऊपर यह पत्थर का खोल देखने मे लगभग इंसान के चेहरे के समान नजर आता है। जैसा की मेने आपको बताया की यह मछली जहरीली नही होती इस मछली का डंक जहरीला होता है इसलिए अनेक देशो मे इस को भोजन के रूप मे खाया जाता है।
तो दोस्तो यह थी दुनिया की सबसे जहरीली मछली स्टोन फिश अगर इस सबसे जहरीली और खतरनाक मछली के बारें मे आपको कोई सवाल या विचार है तो comment कर जरूर बताए।
कोई टिप्पणी नहीं:
Write commentआपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।