7/15/2021

सच्चे प्यार में धोखा क्यों मिलता है?

By:   Last Updated: in: ,

सच्चे प्यार में धोखा क्यों मिलता है?

Sachche pyar main dhokha kyu milta hai;नमस्कार दोस्तों! आज के इस पोस्ट में सारे रिलेशनशिप वालों के लिए एक बहुत ही अच्छी पोस्ट लेकर हम हाजिर हुए हैं। इस पोस्ट में हम बात करेंगे कि प्यार में धोखा क्यों मिलता है?

जैसा कि हम सभी जानते हैं प्यार अंधा होता है। प्यार में डूबे हुए लोग किसी की नहीं सुनते हैं। वे हमेशा अपने साथी के बारे में सोचते रहते हैं और उनके ख्यालों में डूबे हुए रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि इस प्यार का एक दूसरा पहलू भी होता है और वह होता है धोखा, बेवफाई। प्यार के उस खुशनुमा पल में कई बार धोखे के कारण लोगों के रिश्ते अकेलेपन में बदल जाते हैं।

सच्चे प्यार में धोखा क्यों मिलता है?
प्यार में धोखा क्यों मिलता है?
लाइफ में एक बार किसी न किसी से हमें प्यार जरूर होता है, जिनके लिए हम कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन जब इतना सब कुछ करने के बाद उस रिश्ते को धोखा मिलता है यानि की प्यार मे धोखा मिलता है, तब दिल टूट जाता है, सारे अरमान पूरी तरह से बिखर जाते हैं। इसके बाद प्यार पर से पूरी तरह से विश्वास उठ जाता है। जिन जिन लोगों को प्यार में धोखा मिल जाता है, वह दोबारा किसी और लड़के या लड़की से प्यार करने में हिचकीचाते हैं। उन्हें डर लगता है कि कहीं उन्हें दोबारा प्यार में धोखा न मिल जाए। उनका प्यार पर से पूरी तरह से मन हट जाता है। आज के समय में प्यार बस खेल की तरह हो गया है और समय के अनुसार तो रिश्ते भी बदलते रहते हैं, जिससे रिश्तो में दूरियां आने लग जाती है। बहुत सारे लोग अपने मनोरंजन के लिए इस रिश्ते में आते हैं और अपनी जरूरतों के हिसाब से सामने वाले पार्टनर को अपने प्यार में फंसा लेते हैं। वह उनकी जरूरतों या उनकी आवश्यकताओं को पूरा हो जाने के बाद वह उनसे रिश्ता तोड़ देते हैं, जिससे सामने वाला पार्टनर निराश हो जाता है और कई बार तो ऐसे समय में लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं।

प्यार में धोखा खाए लोग अक्सर ऐसा सोचते हैं कि उन्हें प्यार में धोखा क्यों मिलता? प्यार मे बेवफाई क्यों मिलती है? आखिर उनसे कौन सी गलती हो गई जो उनके साथ ही ऐसा हुआ? वह अपने नसीब को कोसने लगते हैं। दोस्तों प्यार में धोखा देने के पीछे भी बहुत सारे कारण होते हैं। इस तनाव के कारण कई बार कुछ ऐसी वजह जन्म ले लेती है, जो रिश्ते को अंदर से खोखला कर देती है। आज के इस पोस्ट में हम आपको यही जानकारी देने वाले हैं कि सच्चे प्यार में धोखा क्यों मिलता है? तो चलिए दोस्तों बिना आपका वक्त जाया किए इसके कुछ कारण हम बताने वाले हैं।

प्यार में धोखा मिलने के निम्न कारण है--

1. किसी और की तरफ आकर्षित होना 

दोस्तों प्यार में धोखा मिलने का पहला कारण यह हो सकता है कि आपका पार्टनर किसी और की तरफ आकर्षित हो रहा हो। आज के समय में कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यक्ति के साथ आकर्षित होने में जरा सा भी समय नहीं लगाता। इंसान को कब और किससे प्यार हो जाए यह पता नहीं चलता। आपकी नजर में आपका पार्टनर शायद परफेक्ट हो लेकिन क्या आप भी उतने ही परफेक्ट हो? कुछ ना कुछ कमी तो जरूर होती है प्यार में या एक रिलेशनशिप में। बस उसी कमी को दूर करने के लिए कई बार लोग दूसरे की तरफ आकर्षित होने लगते हैं। जितना आपका पार्टनर आप से उम्मीद करता है, हो सकता है, आप अपने पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं, तो हो सकता है शायद इसी कमी को पूरा करने के लिए आपके पार्टनर किसी ओर के साथ अपना समय बिताने लगते हैं और उनकी तरफ आकर्षित होने लगते हैं जिसके वजह से आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती है और दरारें आ जाती है जो आखिर में एक धोखे का रूप ले लेती है।

2. अपने पार्टनर के भावनाओं को न समझना पाना 

दोस्तों प्यार में धोखा मिलने का दूसरा कारण यह भी होता है कि शायद आप अपने पार्टनर के भावनाओं को नहीं समझ पाते हैं। आपका साथी आपसे बस यही उम्मीद रखता है कि आप उसके भावनाओं को समझें, उसकी कदर करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो वह आपसे दूर होने लगता है और किसी दूसरे की तरफ आकर्षित होने लगता है और इसके कारण प्यार में धोखा मिलने की संभावना होती है।

3. रिश्ते से बोर हो जाना

रिश्ते में जो ताजगी और प्यार शुरुआती दिनों में नजर आते हैं, कुछ सालों के बाद वह कहीं खोने लगती है। जिसके कारण रिश्ते में नयापन न आने की वजह से कई बार प्रेमी प्रेमिका अपने रिश्तो को लेकर बोर महसूस करने लगते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए लोग बहुत से तरीके अपनाते हैं लेकिन कुछ लोग तो अपने पार्टनर को ही बदल देते हैं, जिसके कारण कह सकते हैं कि सच्चे प्यार में धोखा मिल जाता है।

4. अपने पार्टनर से परेशान होना 

कुछ रिलेशनशिप में ऐसे लोग भी होते हैं जो हमेशा अपने लवर के पीछे लगे रहते हैं, उन्हें उनकी जिंदगी के हर एक पल की जानकारी चाहिए रहती है, वह कहां जाते हैं, क्या करते हैं, किससे बातें करते हैं। उन्हें बस इस बात का डर लगा रहता है कि कहीं उसके पार्टनर को कोई दूसरा छीन ना ले। कहीं ना कहीं ऐसा हो भी जाता है। ज्यादा पोसेसिव होना भी रिश्ते को तोड़ने का काम करता है और इससे हाथ लगते हैं धोखा और बेवफाई।

5. लड़ाई झगड़ा होना 

दोस्तों एक रिलेशनशिप में थोड़ी बहुत लड़ाइयां होती ही है लेकिन अगर यह बहुत ज्यादा या रोज-रोज होने लगे तो यह एक बहुत बड़ी प्रॉब्लम बन जाती है । लड़का या लड़की जब एक दूसरे से बहुत प्रेम करते हैं तो वह दोनों बहुत ही खुशी खुशी रहते हैं और एक साथ जिंदगी जीना चाहते हैं पर जब उन्ही रिश्तो में थोड़ी लड़ाई होने लगती है तो उस रिश्ते की मजबूती में कमी दिखने लगती है। परंतु जब वही लड़ाई बहुत ज्यादा होने लगती हैं तो दोनों के लिए उस रिश्ते को जिंदगी भर निभाना मुश्किल साबित होने लगता है। फिर वह एक दूसरे से दूरी बनाने लगते हैं और किसी और से संबंध बनाकर धोखा देने लगते हैं। यदि एक रिलेशन में बातों की जगह सिर्फ लड़ाइयां हो तो तो दोनों परेशान हो जाते हैं और एक दूसरे को धोखा देने लगते हैं क्योंकि ऐसे रिश्तो में टेंशन के अलावा और कुछ नहीं होता है। दोनों इस टेंशन से बाहर निकलने के लिए कुछ कदम उठाते हैं जैसे कि वे अपने लिए किसी दूसरे की तलाश कर लेते हैं और अपने पार्टनर को धोखा दे देते हैं।

6. शारीरिक संतुष्टि मिल जाना 

दोस्तों आज के दिनों में चाहे वह लड़का हो या लड़की सभी की अपनी-अपनी शारीरिक संतुष्टि का एक स्तर होता है। यदि वह एक दूसरे से न मिले तो वे अपनी इस संतुष्टि को पूरा करने के लिए किसी और से संबंध बनाते हैं, चाहे वह प्यार सच्चा क्यों न हो, वे अपने पार्टनर को धोखा देने लगते हैं।

7. आपके प्यार की वैल्यू ना करना 

जब किसी रिश्ते की शुरुआत की जाती है तो शुरुआत में एक दूसरे की हर एक कमियों को या एक दूसरे की खूबियों को बहुत अच्छे से ध्यान में रखा जाता है। धीरे धीरे एक दूसरे के प्रति इस कदर खो जाते हैं जिससे उन्हें कुछ और नजर ही नहीं आता है। परंतु जब कोई उस रिश्ते के बीच में आते है और उन्हें लगता है कि उससे बेहतर कोई और है तो वह आपकी बातों को, आपके समय को, आपके प्यार को कोई वैल्यू नहीं देता। वही रिश्ते टूटने लगते हैं। तो इन्हीं चीजों की कमी के कारण रिश्तो में दरार आने लगती है। जब आपका पार्टनर आपको या आपकी बातों की वैल्यू करना कम कर दे तो समझ लीजिएगा कि आप दोनों के रिश्तों में जो प्यार था, आपके लिए जो सम्मान था वह सब खत्म हो चुका है। इसी तरह अक्सर सच्चे प्यार में धोखा मिलता है। 

8. झूठे रिश्ते पर कायम होना 

रिश्तो की बुनियाद यदि सच पर हो तो उस रिश्ते को कोई तोड़ नहीं सकता है लेकिन अगर वही रिश्ता झूठ की बुनियाद पर खड़ा हो तो ऐसे रिश्ते को टूटते देर नहीं लगती है। हर समय अपने पार्टनर को झूठ बोलना, उससे सारी बातें छुपाना, झूठ को छुपाने के लिए कई बार और झूठ बोलना आदि के कारण आपके रिश्ते खराब होकर टूट जाते हैं। झूठ से शुरू हुआ हर रिश्ता धोखा ही होता है। अगर आपका पार्टनर आपसे झूठ बोलता है या आपसे सारी बातें छुपाता है तो इसका साफ-साफ मतलब यह है कि आप गलत रिश्ते में हो और वह आपको धोखा दे रहा है।

9. धोखा देने की फितरत होना 

आज के समय में बहुत सारे लोग ऐसे है, जिसके लिए सबको धोखा देना एक फितरत सी हो गई है। वे बस अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उन रिश्तों में आते है और उस रिश्ते को प्यार का नाम देकर अपने जरूरतों को पूरा कर लेते है। सारे लोग फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की दोनों अपने मनोरंजन के लिए एक दूसरे के करीब आते है और एक दूसरे से अपना काम निकलवा लेते है, जिससे सामने वाले को काफी नुकसान भी होता है। वे उन्हें बस अपने फायदे के लिए उन्हें यूज करते हैं, उनकी जरूरत पूरी हो जाने के बाद वह उन्हें छोड़ देते हैं। फिर दूसरे के साथ सम्बन्ध बनाने निकल पड़ते हैं। ऐसे लोगो के लिए धोखा देना एक खेल सा महसूस होने लगता है और प्यार में धोखा देना उनकी फितरत बन जाती हैं।

10. पार्टनर को नजरअंदाज करना 

प्यार के रिश्ते में बंधे हुए लोगों को ज्यादातर अपने पार्टनर से यही शिकायत रहती है कि वे उनको समय नहीं दे पाते हैं, उनको नजरअंदाज करते हैं। दोस्तों आज कल के लोग अपने लाइफ स्टाइल में इतने ज्यादा बिजी हो गए हैं कि वह किसी चीज का समय नहीं निकाल पाते हैं यहां तक कि वे अपने पार्टनर को भी समय नहीं दे पाते हैं। अपने साथी को ज्यादा समय नहीं देने के कारण उन्हें ऐसा लगता है कि उनका साथी उनको नजरअंदाज कर रहा है जिसके कारण वह किसी दूसरे इंसान के साथ नया रिश्ता बना लेते हैं और अपने पार्टनर को धोखा दे देते हैं।

11. आपके प्यार से चिढ़ हो जाना

जब लड़का या लड़की किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो शुरुआत में तो एक दूसरे से वह बहुत प्यार करते हैं, एक दूसरे के ही ख्यालों में खोए रहते हैं। लेकिन बहुत समय होने के बाद वही प्यार सामने वाले पार्टनर के लिए बोरियत बन जाती है, जिससे रिश्तों में दूरियां आने लगती है। उन्हें लगता है कि इसके साथ अब वह प्यार नहीं मिल रहा है, जिससे रिश्तो में दूरियां बनने लगती हैं। फिर समय के साथ उसी सच्चे प्यार में पार्टनर को उस प्यार का अहसास होना बंद हो जाता है, जिससे वह उनसे दूरी बना लेते हैं। अगर वह प्यार का एहसास न दिखे, तो वे एक दूसरे को छोड़ देते हैं, जिससे सच्चे प्यार को धोखा मिलता हैं।

12. आपके आत्म सम्मान में कमी होना

दोस्तों! कई बार देखा गया है कि आज के समय में लवर्स प्यार में इतने खो जाते हैं, जिससे एक दूसरे की खुशी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। जैसे हर समय उपलब्ध होना, हर एक बात मानना, कभी-कभी खुद को दुख पहुंचा कर भी सामने वाले की बातों को मानना आदि। प्यार समर्पण मांगता है लेकिन खुद को खोकर खुद के आत्मसम्मान को खोकर कभी भी किसी के सामने न झुकें। इससे वह आपके प्यार या समय जो आप उनको दे रहे हों, उस प्यार की कद्र करना नहीं छोड़ेंगे क्योंकि जब आप किसी के लिए हर समय उपलब्ध रहते हैं तो व्यक्ति को लगता है कि यह तो मेरे लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाएगा और फिर उसी चीज का फायदा उठाते हैं और अपने फायदे के लिए वह आपसे कुछ भी करवा लेते हैं। फिर वापस प्यार का एहसास हो गलत तरीकों से ले लेते हैं। फिर उस रिश्ते से वह छुटकारा पाना चाहते हैं जिससे आपके आत्म सम्मान को भी बहुत दुःख होता है। बाद में आपको एहसास होता है कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है।

तो यह थे कुछ ऐसे कारण जिसके वजह से सच्चे प्यार में धोखा मिलता है? दोस्तों हम यह उम्मीद करते हैं कि हमारे इस पोस्ट में आपको सारे प्रश्नों के उत्तर मिल गए होंगे। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको यह पता चल गया होगा कि सच्चे प्यार में धोखा क्यों मिलता है? अगर यह पोस्ट आपको थोड़ी सी भी हेल्पफुल लगी हो तो इस पोस्ट को जरुर शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी मिल सके और वह यदि किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो अपने फ्यूचर का ध्यान रखते हुए सचेत रहें।

यह भी पढ़े; ब्रेकअप के बाद क्या करें?

यह भी पढ़े; अपने प्यार को वापस कैसे पायें? 

अगर आपके पास अपने प्यार की कोई कहानी है और आप उसे हमारे साथ शेयर करना चाहते है तो आप इस gmail;  kailashmeena2646@gmail.com पर भेजे हम उसे हमारी बेबसाइट पर प्रकाशित कर आपकी कहानी को हजारों लोगों तक पहुंचाएंगे। आपकी कहानी को आपके नाम और फोटो के साथ आपकी अनुमति पर प्रकाशित करेंगें। अगर आप चाहें तो इन के बिना भी अपने प्यार की कहानी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। हम आपकी गोपनीयता बनायें रखेंगे।  अपने प्यार की कहानी हमें बताने मैं बिल्कुल भी संकोच ना करें। देखों किसी से प्यार हो जाना किसी भी प्रकार से कोई बूरी बात नही हैं, इसलिए अपने प्यार की कहानी को छुपा कर ना रखें उसे हमारे साथ साझा करे। 

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

1 टिप्पणी:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।