6/12/2021

शादी के लिए लड़की देखने जाए तो क्या सवाल पूछे

By:   Last Updated: in: ,

शादी के लिए लड़की देखने जाए तो क्या सवाल पूछे

Shadi ke liye ladki dekhne jaye to kya sawal puche in hindi;नमस्कार दोस्तों! आज के इस पोस्ट में हम आपको यह बताएंगे कि शादी के लिए लड़की देखने जाए तो आप उससे क्या क्या सवाल पूछ सकते हैं । या फिर मैरिज से पहले आप लड़की से किस तरह के सवाल पूछ सकते हैं जिससे आपको आपके सारे सवालों के जवाब भी मिल जाए और लड़की को बुरा भी ना लगे । दोस्तों यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही फायदेमंद और इंपॉर्टेंट है क्योंकि शादी एक ऐसी चीज होती है जो एक इंसान के जीवन में बहुत ही अहम और महत्वपूर्ण पड़ाव होता है।

तो चलिए जानते हैं कि क्या करें और कैसे करना चाहिए । शादी हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और एक जीवन साथी को खोज पाना बहुत ही कठिन होता है। इसलिए  जब आप  किसी भी लड़की से शादी करना चाहते हो या फिर किसी लड़की को पहली बार मिलने के लिए जा रहे हो तब आपको उससे उसके बारे में कुछ जरूरी सवाल जरूर पूछना चाहिए ताकि आपको उसके बारे में सारी जानकारियां मिल सके कि आप जिस से शादी करने वाले हैं वह लड़की कैसी है उसकी सोच कैसी है। 

बहुत सारे लड़के अक्सर यह गलती कर देते हैं कि जब वह किसी लड़की से बात करने या देखने के लिए जाते हैं तब वहां उस टाइम पर भी वह लड़की से कोई भी बात नहीं कर पाते हैं क्योंकि उनको उस समय वहां शर्म आती है और इस वजह से वह लोग लड़की से कोई भी सवाल नहीं पूछ पाते हैं और वहां से बिना कोई सवाल पूछे ही वापस आ जाते हैं। दोस्तों यह गलत होता है ऐसा नहीं करना चाहिए आप जब किसी लड़की से पहली बार मिलने जाते हैं तो आपको घबराना नहीं चाहिए ऐसी स्थिति में अक्सर कई सारे लड़के बहुत ज्यादा ही घबरा जाते हैं और पैनिक हो जाते हैं आपको सबसे पहले अपने आप को शांत करना होगा। 

शादी के लिए लड़की देखने जाए तो क्या सवाल पूछे

शादी से पहले आपको उस लड़की के बारे में सारी जानकारी लेनी चाहिए । सवाल जवाब करने से लड़का और लड़की दोनों को एक दूसरे के बारे में सारी जानकारी मिल जाती है। क्योंकि आपने कई बार यह सुना होगा कि शादी कोई बच्चों का खेल नहीं होता है आपको एक ही समय मिलता है अपने जीवन साथी को ढूंढने के लिए इसलिए अब सही से सोच विचार कर इस लड़की से बातचीत करके अपनी शादी के लिए आगे बढ़े।

तो चलिए दोस्तों सदा समय बर्बाद ना करते हुए आज किस पोस्ट की शुरुआत करते हैं और आप लोग इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े ताकि आपको आपकी वह सारी जानकारियां अच्छे से मिल सके। शादी के लिए लड़की देखने जाए तो उससे क्या सवाल पूछना चाहिए, इसे जानने के लिए पूरा पोस्ट पढ़ें। शादी के लिए लड़की देखने के लिए जाने पर आप निम्नलिखित सवाल पूछ सकते हैं--

1.  क्या आप शादी के लिए तैयार हो

जब आपके परिवार वाले और लड़की के परिवार वाले आप दोनों को एक साथ समय बिताने के लिए एक मौका देते हैं तब आप घबराए न, बिल्कुल शांत रहे और सीधे और सिंपल तरीके से आप उससे बातें करें और उसे सुरक्षित महसूस कराएं। तब उसके बाद आप उससे सारी बातें करें और उससे उसके बारे में कुछ सवाल पूछे। आपको सबसे पहला सवाल उस लड़की से यह पूछना चाहिए कि क्या आप इस शादी के लिए तैयार हो? क्योंकि यह एक बहुत ही सीधा और सिंपल सा सवाल है जिसका जवाब कोई भी बड़ी ही आसानी से दे सकता है क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि बहुत सी लड़कियां अपनी खुशी से नहीं बल्कि अपने घर वालों के दबाव में आकर शादी करने के लिए मंजूरी देती है और भी कई कारण होते हैं इसलिए आपको उस लड़की को यह भरोसा दिलाना होगा कि आप उस पर शादी के लिए कोई दबाव नहीं दे रहे हो। लेकिन हां आपको उस लड़की से पहले ही पूछ लेना चाहिए कि क्या तुम इस समय शादी के लिए तैयार हो। इससे आपको यह पता चल जाएगा किस लड़की को शादी में इंटरेस्ट है या नहीं।

2. क्या आप इस शादी से खुश हो? 

दोस्तों तो आप का दूसरा सवाल यह होना चाहिए कि क्या आप इस शादी से खुश हो? क्योंकि यह भी एक बहुत अहम और महत्वपूर्ण सवाल है जो कि आपको उस लड़की से पूछना जरूरी होता है जिससे आप शादी करने वाले हो क्योंकि शादी के बाद आप दोनों को एक दूसरे के साथ अपनी पूरी जिंदगी बितानी होती है तब इसमें लड़की का खुश होना या उसकी खुद की मंजूरी होना बहुत ज्यादा मायने रखता है और बहुत ज्यादा जरूरी होता है इसलिए आपको यह दूसरा सवाल जरूर पूछना चाहिए और आपको उस लड़के से यह सवाल भी पूछना चाहिए कि क्या तुम मेरे साथ शादी करना चाहती हो या फिर तुम मेरे साथ शादी करके खुश रहोगी क्योंकि बहुत सी लड़कियां अपने परिवार के दबाव में आकर शादी के लिए हां कर देती हैं इसलिए आपका फर्ज बनता है कि आप उससे यह पूछे कि क्या तुम इस शादी से खुश रहोगी।

3. कैसा जीवन साथी चाहिए?

दोस्तों तो आप को तीसरा सवाल लड़की से यह पूछना चाहिए कि आपको कैसा जीवन साथी चाहिए। क्योंकि आपके लिए यह बात जानना बहुत ही जरूरी है कि उस लड़की को किस तरह का लड़का पसंद है या फिर वह किस तरह के एक लड़के को अपना जीवनसाथी के रूप में देखना चाहती है उसमें क्या-क्या खूबियां होनी चाहिए। साथ ही में अब यह भी जान लें कि उसकी उम्मीद आपसे क्या कह रहे कि यह सब आप उस लड़की से पूछ सकते हैं क्योंकि यह सवाल पूछने से आप उस लड़की के मन की बात को जान सकते हैं कि उसे बहुत पैसे वाला लड़का चाहिए या फिर पढ़ा-लिखा लड़का  चाहिए या फिर कोई सामान्य लड़का चाहिए।

4. आपने कितनी पढ़ाई की है?

आप लड़की से उसकी एजुकेशन के बारे में जरूर पूछें क्योंकि हमेशा जो आपको बताया जाता है जरूरी नहीं है कि वह सही ही हो। इसलिए आप किसी दूसरे की बात ना सुनकर सीधे-सीधे लड़की से उसकी पढ़ाई उसके एजुकेशन के बारे में सारी बातें पूछ सकते हैं। इस समय आपको शर्माना नहीं है बल्कि कॉन्फिडेंट होकर आपको सीधे-सीधे सारे सवाल पूछना चाहिए क्योंकि आपकी जिंदगी का सवाल है और हर कोई चाहता है कि उसकी वाइफ पढ़ी लिखी हो एजुकेटेड हो ताकि वह सारे काम आसानी से संभाल सकें।

5. क्या आप आगे पढ़ाएं करना चाहती है?

अब आपको आगे का सवाल यह पूछना है कि क्या आप अपनी पढ़ाई आगे जारी रखना चाहती हैं ? क्योंकि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि मां-बाप को कोई अच्छा रिश्ता मिल जाने पर लड़की की पढ़ाई को रोक दिया या जाता हैं ताकि वह अच्छा रिश्ता हाथ से निकल ना जाए । लेकिन लड़कियों को आगे पढ़ाई करने का बहुत मन होता है लेकिन अपने मां बाप के दबाव के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में रोकनी पड़ती है। इसलिए आपको उस लड़की से यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि क्या आप शादी के बाद भी अपने आगे की पढ़ाई को जारी रखना चाहती हो? इस सवाल के बाद लड़की क्या उत्तर देती है यह जाना आपको बहुत जरूरी है। हम कहेंगे कि अगर लड़की आगे पढ़ना चाहती है तो आप उससे आगे जरूर पढ़ा है क्योंकि आज के समय में घर चलाने के लिए पति और पत्नी दोनों को पढ़ा लिखा होना चाहिए।

6. क्या शादी के बाद आप जॉब करना चाहती हैं?

जैसा कि हम सभी जानते हैं आज कोई भी महिला किसी पुरुष से कम नहीं है और ऐसे में यदि आप अपनी शादी के लिए लड़की देखने जाते हैं तो उनसे सवाल-जवाब के लिस्ट में एक और सवाल जोड़ लीजिए, जिसमें आप उस लड़की से यह सवाल पूछिए कि क्या आप शादी के बाद जॉब करना चाहती हैं? यदि वह इस बात से हामी भरती हैं तो आप इसे अपने परिवार वालों को भी बताएं और इसके बाद ही कोई फैसला लें क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि लड़की के इस सपने को परिवार वाले काफी हल्के में ले लेते हैं और उन्हें आगे पढ़ाई करने या जॉब करने नहीं देते हैं लेकिन यदि यह बात पहले ही पता रहेगी तो फैसले लेने में आसानी होगी।

7. आप परिवार को एक साथ रखने के लिए क्या करेंगी?

यदि आप लड़की देखने जा रहे हैं और उनसे कुछ सवाल पूछना चाहते हैं तो सबसे जरूरी सवाल है कि आप अपने परिवार को एक साथ रखने के लिए क्या करेंगी? लड़के या उसके परिवार वालों के द्वारा पूछे गए इस सवाल को सुनकर लड़की इसका जो जवाब देती है, उसके अनुसार आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि लड़की का स्वभाव या परिवार के प्रति एकजुटता किस तरह से है। इससे आप यह भी जान पाएंगे कि लड़की परिवार के एकता के बारे में क्या सोचती है। यदि आप लड़की के विचारों और उनकी सोच से सहमत होते हैं तो उनसे शादी करने के बात आगे बढ़ाएं।

दोस्तों यहां हमने जिन सवालों का जिक्र किया है उससे आप अच्छी तरह से आइडिया लगा सकते हैं कि शादी के लिए लड़की देखने जाए तो आपको कैसे सवाल पूछने चाहिए। यह प्रश्न कुछ ऐसे प्रश्न थे जो शादी के पहले लड़की के बारे में जानना बेहद जरूरी होता है और इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लड़की अपने पार्टनर से क्या चाहती है। वह अपने जॉब या आगे की पढ़ाई के लिए भी इस दौरान आपको बता सकती हैं।

दोस्तों मैं आशा करती हूं कि आज के इस पोस्ट में बताए गए सभी प्रश्न आपको बेहद अच्छे लगे होंगे। इस आर्टिकल के माध्यम से अपनी शादी के लिए लड़की को देखने जाए तो उसे क्या सवाल पूछना चाहिए इस बात को आप तक पहुंचाने में हम सक्षम हुए होंगे। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हुई हो तो प्लीज इसे लाइक करें और इसे आगे शेयर करें ताकि दूसरों को भी इसके बारे में जानकारियां मिल सके। अगर आपको इस विषय से संबंधित और भी जानकारियां हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें शेयर कर सकते हैं, धन्यवाद।

7 टिप्‍पणियां:
Write comment
  1. बेनामी21/7/22, 4:25 pm

    मै जल्द ही दूसरी शादी करने जा रहा हूँ। मुझे क्या क्या पूछना चाहिए लड़की देखने जाते वक्त? लड़की की भी दूसरी शादी है।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बेनामी29/10/22, 4:38 am

      mere ko shaadi karna hai koi ladki hai

      हटाएं
    2. बेनामी23/5/23, 11:37 am

      Kya mujhe koi bta skte h ki jb ladke Wale dekhne ayege tb kis trha ki sawal kiya jata he plz koi bataiye

      हटाएं
  2. बेनामी28/7/22, 6:40 pm

    Ha puchna chahiye par puchne se phele apni pheli sadhi ke bare me btana chahiye

    जवाब देंहटाएं
  3. बेनामी23/3/23, 10:30 pm

    Me pahli bar ladki dekhne ja raha hu to mujhe kya karna chahiye

    जवाब देंहटाएं

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।