6/12/2021

कैसे पता करें लड़की का बाॅयफ्रेंड है या नही?

By:   Last Updated: in: ,

कैसे पता करे लड़की का बॉयफ्रेंड है या नही

Kaise pta kare ladki ka boyfriend hai ya nahi?;दोस्तों! आपका बहुत-बहुत स्वागत है हमारे इस नए आर्टिकल में, जिसने हम एक काफी इंटरेस्टिंग विषय पर बात करने वाले हैं। दोस्तों यह एक ऐसा विषय है जिसके बारे में सुनते ही हमारे मन में उमंगे उठने लगती है। आज हम बात करने वाले हैं कि कैसे पता करें लड़की का बाॅयफ्रेंड है या नही? kaise pata kare ladki single hai ya nahi.

युवाओं के लिए किसी लड़की की तरफ आकर्षित होना एक आम सी बात है। जब भी कोई युवा कहीं बाहर जाते हैं और और कई बार उनको कोई ऐसी लड़की दिख जाती है जो दिखने में बहुत ही सुंदर और खूबसूरत होती है। जिसे देखकर मन में केवल एक ही बात आती है कि काश इस लड़की से मेरी दोस्ती हो जाती है या काश यह लड़की मेरी गर्लफ्रेंड बन जाती तो कितना अच्छा होता। इस बीच आप उस लड़की को पटाने की सोच ही रहे होते हो कि मन में एक सवाल उठता है कि क्या यह लड़की सिंगल है या फिर इसका कोई बॉयफ्रेंड है? 

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि आज के जमाने में भले ही किसी लड़के की गर्लफ्रेंड हो या ना हो लेकिन 99% लड़की का बॉयफ्रेंड जरूर होता है। खास करके यदि लड़की बहुत ही सुंदर हो तो उसके पीछे बहुत सारे लड़को की हमेशा लंबी लाइन लगी होती है। हर कोई उस लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के पीछे लगा रहता है।

हम मन ही मन उस लड़की के सपने देखने लगते हैं कि अगर वह लड़की हमारी गर्लफ्रेंड बन जाए तो लाइफ कितनी अच्छी हो जाएगी। लेकिन बाद में यह पता चलता है कि जिस लड़की के पीछे वह इतने दिनों से घूम रहे हैं उस लड़की का एक बॉयफ्रेंड है जिसके बाद आपके सारे अरमान टूट जाते हैं जिसके कारण कई सारे लड़के डिप्रेशन में चले जाते हैं। इसलिए यह पता लगाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि जिस लड़की को आप पसंद कर रहे हैं क्या उसका कोई बॉयफ्रेंड तो नहीं या फिर उसके जिंदगी में कोई दूसरा लड़का तो नहीं।

कैसे पता करें लड़की का बाॅयफ्रेंड है या नही?

बहुत बार ऐसा होता है कि जब हमारी मुलाकात किसी सुंदर लड़की से होती है तो हम उस लड़की पर पूरी तरह से फिदा हो जाते हैं और दिन रात उसके बारे में सोचने लगते हैं कि काश यह लड़की मेरी दोस्त बन जाए। लेकिन इससे पहले आप और आगे बढ़े आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि वह लड़की सिंगल है या नहीं? उस लड़की का कही कोई बाॅयफ्रेंड है या नही? क्योंकि अगर आपको यह बात पहले ही पता चल जाए कि वह लड़की सिंगल है या नहीं तो उसके पीछे आपका सारा टाइम बर्बाद भी नहीं होगा और आप दुखी भी नहीं होगे। इसीलिए आपका यह जानना जरूरी है कि उस लड़की का बॉयफ्रेंड है या नहीं।

तो चलिए आपका ज्यादा वक्त ना बर्बाद करते हुए आज हम आपको इस पोस्ट में कुछ ऐसे आसान से तरीके बताने वाले हैं जिससे आपको यह पता चल जाए  की जिस लड़की को आप  पसंद करते हैं  उसका कोई बॉयफ्रेंड है या नहीं। हम आशा करते हैं कि आपके सारे प्रश्नों के उत्तर आपको आसानी से मिल जाए।

कैसे जाने कि लड़की का बॉयफ्रेंड है या नहीं?

इन तरिको से पता करें लड़की का बाॅयफ्रेंड है या नही--

1. सीधे उस लड़की से पूछ सकते हैं 

आप जिस लड़की को पसंद करते हैं उस लड़की का बॉयफ्रेंड है या नहीं यह जाने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप सीधे जाकर उस लड़की से बात करें और उसके बारे में जाने क्योंकि उसके बारे में कहीं और से कुछ जानने से अच्छा आप सीधे जाकर उससे बात करें। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि दुश्मनी के कारण कोई कुछ भी गलत बोल सकता है, उसके बारे में गलत गलत अफवाहे फैला सकते हैं , उसके कैरेक्टर को आपके सामने गिरा सकते हैं कि उस लड़की के बहुत सारे बॉयफ्रेंड है , इसके अलावा और भी बहुत सारी बातें हैं। इन सब बातों को सुनकर आप इसे सच मान मान लेते हैं। 

इसलिए इन सब बातों को नजरअंदाज करके आप सीधे जाकर उस लड़की से बात कर सकते हैं उससे पूछ सकते हैं या फिर उसके बारे में बहुत सी बातें जान सकते हैं कि उसका कोई बॉयफ्रेंड है या नहीं? यह सब सुनकर उसे ना ही बुरा लगेगा बल्कि वह लड़की आपको सारे प्रश्नों के उत्तर आसानी से दे देगी। जिससे आपको उस लड़की के बारे में सारी जानकारियां मिल जाएंगे। 

2. लड़की के किसी खास दोस्त से पूछ सकते हैं 

अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और उसके बारे में कुछ जानना चाहते हैं। लेकिन अगर आपको उस लड़की से बात करने में आपको शर्म आती है या फिर आप नर्वस हो जाते हो तो यह बहुत ही अच्छा और आसान तरीका है कि आप उस लड़की के किसी लड़के दोस्त से बात कर सकते हैं और उसके बारे में जान सकते हैं कि वह कैसी लड़की है , उस लड़की का कोई बॉयफ्रेंड है या नहीं। 

यदि आप उसके किसी लड़के दोस्त से बात नहीं कर पाते हैं तो आपको उसकी किसी सहेली से बात करनी चाहिए और उसे अप्रोच करना चाहिए और उससे उस लड़की के बारे में पूछना चाहिए। क्योंकि एक सहेली अपनी सहेली की हेल्प जरूर करती है। इसलिए आपको उसकी सहेली के पास जाना है और उससे रिक्वेस्ट करनी है प्लीज मुझे बता दो कि उस लड़की का कोई बॉयफ्रेंड है या नहीं। अगर आप उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट करके पूछोगे तो वह जरूर आपकी बात मान लेगी और आपको बता देगी। लड़की का बॉयफ्रेंड हो या ना हो इसका पता चलने के बाद आपको उस लड़की की सहेली को थैंक्यू बोलना चाहिए क्योंकि उसने आपकी बहुत हेल्प किया है।

3. हमेशा अपने फोन पर लगे रहना 

दोस्तों अगर आपको दूरसे से यह पता करना है कि उस लड़की का कोई बॉयफ्रेंड है या नहीं तो यह तरीका अपना सकते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि जिस लड़की का बॉयफ्रेंड होता है अब वह 99% हमेशा फोन पर लगी रहती है। अब जब भी उसको देखोगे तो वह फोन पर किसी ना किसी से जरूर बात कर रही होती है तो इससे सीधे-सीधे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह लड़की सिंगल नहीं है उसका जरूर कोई बॉयफ्रेंड है और वह अपने बॉयफ्रेंड से ही बात कर रही होती है। अब बहुत सारे लोग ऐसा बोलेंगे ऐसा जरूरी तो नहीं कि जो लड़की दिन भर फोन पर बात कर रही हूं वह अपने बॉयफ्रेंड से ही कर रही होगी? जी हां यह बात भी सच हो सकती है लेकिन अब खुद ही सोचिए कि कौन अपने घरवालों से इतनी ज्यादा देर तक बात कर सकता है। 99% केस में देखा जाता है कि जब लड़की हमेशा फोन पर दिखाई दे तो जरूर ही उसका बॉयफ्रेंड होगा।

4. लड़की की नजर और चेहरा 

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जो लड़की पहले से ही रिलेशनशिप में होती है तो वह किसी दूसरे लड़के को देखना नहीं चाहती है। लेकिन यदि उस लड़की की नजर हमेशा यहां वहां होती है और हमेशा वह दूसरे लड़के को देखते रहती है तो समझ जाना चाहिए कि वह लड़की सिंगल है और किसी अच्छे लड़के को अपने जीवन में लाना चाहती हो क्योंकि अक्सर ऐसा कहा जाता है कि इंसान के बारे में उसकी आंखें हमेशा सब कुछ बता देती है बस आपको समझने की जरूरत होती है।

5.  लड़की की स्माइल और शर्मिलापन 

जब आप किसी लड़की को मिलने जाते हो और वह लड़की आपसे बात करते करते अगर स्माइल दे और साथ ही शर्माए तो इसका मतलब यह है कि वह आपको पसंद करती है और वह लड़की सिंगल है। उस लड़की का स्माइल देना यह सबसे बड़ा हिट है कि वह लड़की सिंगल है उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है और वह किसी अच्छे बॉयफ्रेंड की तलाश कर रही हो। आप  खुशनसीब लड़के बन सकते हो अगर आप उस लड़की को इंप्रेस कर दो और उसका दिल जीत लो तो वह लड़की अवश्य ही आपकी गर्लफ्रेंड बनने के लिए जरूर मान जाएगी। लेकिन अगर अब जिस लड़की को पसंद करते हो और वह लड़की आपको देखकर स्माइल नहीं करती या फिर आपको नहीं देखती तो इसका यह मतलब है कि उसको आप में कोई इंटरेस्ट नहीं है या तो उसका जरूर कोई बॉयफ्रेंड है। वरना अगर उस लड़की का कोई बॉयफ्रेंड है तो वह आपको बार-बार क्यों देखेगी या फिर आपको स्माइल क्यों देगी इससे आपको समझ जाना चाहिए किस लड़की का बॉयफ्रेंड है या नही?

6. फ्रैंक नेचर 

यदि कोई लड़की जल्दी किसी भी लड़के के साथ बात करें या दोस्ती करें इसका मतलब वह लड़की सिंगल है और उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है क्योंकि अगर उस लड़की का बॉयफ्रेंड होगा तो वह उससे सीधे मना कर देगी कि किसी भी दूसरे लड़के से बात ना करें और वह लड़की बात मान लेगी इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह लड़की सिंगल है या नहीं।

7. गर्ल्स फ्रेंड सर्किल 

हमेशा से देखा जाता है कि जो लड़की सिंगल होती है वह हमेशा अपनी सहेलियों के साथ नजर आती है लेकिन जो लड़की रिलेशनशिप में होती है वह ज्यादातर अपने बॉयफ्रेंड के साथ होती है। यह भी एक बहुत अच्छा तरीका है यह पता लगाने का कि जिस लड़की को पसंद करते हैं वह लड़की सिंगल है या नहीं।

8. लड़की की बॉडी लैंग्वेज 

अक्सर ऐसा कहा जाता है कि किसी भी इंसान का बॉडी लैंग्वेज उस इंसान के बारे में वह सब कुछ बयां कर देता है जैसा वह होता है। बस समझने की जरूरत होती है। किसी के बारे में अधिक से अधिक जानने के लिए जरूरी है कि आप उसकी बॉडी लैंग्वेज को जरूर जाने क्योंकि अगर किसी का बॉडी लैंग्वेज जान लिया जाए तो निश्चित ही आप उसके बारे में सब कुछ जान सकते हैं कि वो लड़की सिंगल है या नहीं । ज्यादातर जो लड़कियां सिंगल होती है वह हमेशा अपनी सहेलियों के साथ ही घूमना पसंद करती हैं क्योंकि उनके जिंदगी में कोई ऐसा इंसान नहीं होता है जिसके साथ वह अपना टाइम बीता सके।

तो दोस्तों यह था हमारा आर्टिकल जिसमें आप आसानी से जान ही गए होंगे कि कैसे पता करे की लड़की का बॉयफ्रेंड है या नहीं। यदि आप यहां बताए गए आसान तरीकों को अपनाते हैं तो आप इसके बारे में आसानी से जान सकते हैं।

दोस्तों हम यह उम्मीद करते हैं कि हमारे इस पोस्ट में आपको आपके सारे प्रश्नों के उत्तर मिल गए होंगे। यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़के इस बारे में जान सकें और वह इस समस्या का समाधान निकाल पाएं। इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद हमें जरूर बताएं कि यह पोस्ट आपको कैसी लगी ताकि हमारा मनोबल बढ़ सके और हम आपके लिए इससे भी बेहतरीन पोस्ट लेकर हाजिर हो सकें।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

1 टिप्पणी:
Write comment
  1. बेनामी19/5/22, 6:58 am

    Ye baat to samajh me aagai ke meri galfren singal hai mujhe pata chal gaya hai ki us ladki ka koi boyfrend nahi hai dhanyawatd

    जवाब देंहटाएं

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।