5/26/2021

लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या देखती है?

By:   Last Updated: in: ,

ladkiya ladko mein kya dekhti hai;नमस्कार मित्रों! प्यार के इस सुहावने महीने में हम आपके लिए अपनी मोहब्बत का इज़हार करने के दौरान कुछ ऐसी जानकारियां लेकर आए हैं, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद होगी। यदि आपने कभी भी किसी लड़की को प्रपोज किया है या प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके मन में एक सवाल तो जरूर आया होगा और यह सवाल बेहद रोचक भी है। यह सवाल है-- लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या देखती है? लड़कियां कैसे लड़को को ज्यादा पसंद करती है? यदि आप इससे जुड़ी जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए वाकई में फायदेमंद होगा।

जिन लड़कों को अपनी गर्लफ्रेंड या कोई लाइफ पार्टनर बनानी होती है तो उनके मन में सबसे पहले यही सवाल आता है कि "लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या देखती हैं?" इसी सवाल का सबसे बेहतर जवाब देने के लिए हम आपके लिए यह आर्टिकल लेकर आए हैं। यदि आपके मन में भी कुछ ऐसे ही सवाल उठते हैं, तो यूं समझिए कि इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको निश्चित तौर पर बताने वाले है कि लड़कियां सबसे पहले लड़कों में क्या देखती है?

मैं हूं आपकी दोस्त priya और आज मे आपको अपना पर्सनल experience बताऊँगी की आखिर लड़कियां लड़को में कौन-कौन सी चीजे देखती है? लड़कियां लड़को की कौन सी चीज पर ज्यादा ध्यान देती है? यदि आप भी गर्लफ्रैंड बनाना की सोच रहे हो तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या देखती हैं? तो अब बिना देर किए हम आपको इस सवाल के जवाब से रूबरू करवाने वाले हैं।

लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या देखती है?

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कुछ लड़के छिछोरे किस्म के होते हैं और कुछ लड़के शांत स्वभाव के भी होते हैं, तो ऐसे में कई लड़के यह समझने लगते हैं कि वह अपने छिछोरापन से लड़कियों को पटा लेंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। यह गलत स्वभाव लड़कियों को अच्छा नहीं लगता है। लड़कियों की सोच लड़कों के प्रति कई बातों पर निर्भर करती है। लड़कियाँ लड़कों में कुछ ऐसी खूबी ढूंढती है जो उन्हें पसंद आए है। आपको केवल एक बार ही लड़कियों को मनाना है उसके बाद वह आपके प्यार में बिल्कुल डूब जायेंगी। लेकिन इसके लिए कुछ बातों को ध्यान रखना बेहद जरूरी है जो लड़कियां अक्सर लड़कों में देखती हैं, जिसके बारे में हम आपको यहां नीचे बताने वाले हैं--

लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या देखती है? (ladkiya ladko mein kya dekhti hai)

लड़कियां लड़कों में सबसे पहले यह चीजें देखती है--

1. चेहरा 

हम सभी जानते हैं कि first impression, last impression होता है। ऐसे में लड़कियां जब लड़कों को देखती है तो सबसे पहले उसके चेहरे की ओर नजर डालती है। अगर लड़का देखने में हैंडसम हो तो लड़कियां तुरंत पट जाती हैं। यह जरूरी नहीं है कि आपका फेस बिल्कुल गोरा हो और आप अगर सावले रंग के हैं तो लड़कियां नहीं पटती हैं। दरअसल इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। 

लेकिन कई बार देखा जाता है कि लड़कियां गोरे रंग के लड़कों को बेहद पसंद करती हैं। उन्हें अधिक काले रंग के चेहरे वाला लड़का बिल्कुल पसंद नहीं आता है। लेकिन कई मामलों में ऐसा नहीं है कि अगर आपका रंग अगर काला या सांवला है तो आपको लड़कियाँ पसंद नहीं करेंगी। अगर आप अपने looks पर ध्यान देते हो तो लड़कियाँ आपकी ओर आकर्षित होती है। इसके बारे में हम आगे जानेंगे।

2. पर्सनालिटी

लड़की को अच्छी पर्सनालिटी वाला लड़का बेहद पसंद होता है। वह लड़कों के बॉडी पर बिल्कुल फिदा रहती है। लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते जो देखने में कमजोर और बिल्कुल सुस्त होते हैं। अगर आप अधिक बॉडी रखते हैं तब भी लड़कियाँ लड़कों को पसंद नहीं करती हैं। किसी भी लड़कियों को समझना आसान नहीं होता है। 

उन्हें समझने के लिए आपको उनके मन की बात को जानना बेहद जरूरी है। लड़कियां ऐसे लड़कों को भी पसंद नहीं करती जो बिल्कुल कमजोर दिखते हैं। लड़कियों को केवल परफेक्ट बॉडी फिगर वाले लड़कें ही पसंद आते हैं। इसीलिए अगर आप चाहते हैं कि लड़कियाँ आपको पहली बार में पसंद करे तो उसके लिए आपको अपने बॉडी को फिट करने में ध्यान देना होगा।

3. होशियार और तेज दिमाग

हर लड़की चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड, पति या फिर वह जिसको डेट कर रही है वह बिल्कुल होशियार और तेज दिमाग वाला हो। वह ऐसे लड़कों को इसलिए पसंद करती है क्योंकि उन्हें ऐसे लड़कों के साथ रहने में सुरक्षित महसूस करती है जिसका लाभ उठाकर वह अपनी फ्रेंड्स को कई बार जलन महसूस करवाती हैं। 

लड़कियां सीधे-साधे लड़कों की तुलना में स्मार्ट लड़कों को ज्यादा पसंद करती है क्योंकि स्मार्ट रहने वाले लड़कों को अच्छी से पता होता है कि उसकी गर्लफ्रेंड, पत्नी या लड़की क्या चाहती है। लड़कियां भी यही चाहती है कि जिसको वह पसंद करती है, वह उसके बारे में अच्छे से जाने और जरूरतों को पूरा करें।

4. लड़के की नजर

जब भी लड़की पहली बार किसी लड़के को देखती है तो वह आंखें जरूर देखती है कि उसकी नजर कहां है। लड़की को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है कि लड़का उसके किसी अन्य शारीरिक अंगों की ओर नजर डाले। ऐसा कई लड़के गलती करते हैं कि वह लड़कियों के अन्य भाग को देखने लगते हैं। ऐसा करना बिल्कुल गलत श्रेणी में आता है। ऐसी गलती आप बिल्कुल भी ना करें। 

आप जब भी किसी लड़की को देखें तो अपना एक मुस्कुराता हुआ चेहरा सामने लाएं ताकि लड़की आपकी ओर आकर्षित हो। इसका सबसे ज्यादा फायदा आपको किसी की शादी, पार्टी या फिर किसी इवेंट में मिलता है जहां पर कई सारी लड़कियां होती हैं।

5. हाइट

लड़कियों को अच्छी हाइट वाले लड़कें पसंद आते हैं। लड़कियां बड़े गौर से नोटिस करती है कि लड़कों की हाइट कितनी है। अगर सबसे कम हाइट की बात की जाए जो लड़कियों को जो हाइट पसंद आती है वह है 5 फुट 10 इंच। इससे ज्यादा होने पर भी ठीक है लेकिन इससे कम हाइट वाले लड़कों को, लड़कियाँ कम पसंद करती हैं।

6. ड्रेसिंग स्टाइल

आपको बता दें कि लड़कियों को बेहतरीन कपड़े पहनने वाली लड़के अच्छे लगते हैं जिनका ड्रेसिंग स्टाइल बेहतर होता है। लड़कियां उन पर एक बार में फिदा हो जाती है और खुद ही बात करने के लिए आगे आती है। लड़कियां हर एक चीज नोटिस करती है कि लड़का किस तरह का जींस या पैंट पहना हुआ है, क्या शर्ट या टी शर्ट पहना हुआ है, कैसी घड़ी पहने है, और कैसे जूते पहने हुए हैं।

7. हेयर स्टाइल 

लड़कियों को अच्छे हेयर स्टाइल रखने वाले लड़के भी पसंद आते हैं। यह सभी जानते हैं कि लड़कियां किसी गंजे यह बेहद कम बाल वाले लड़के को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती और ना ही उन्हें देखना चाहती है। हैंडसम दिखने वाले और स्टाइलिश बाल रखने वाले लड़के को ही लड़कियाँ ज्यादा पसंद करती है।

8. चलने का तरीका

अक्सर लड़कियां जब किसी लड़के को पसंद करती है तो उसके चाल ढाल पर बहुत अधिक ध्यान देती है क्योंकि जिन लड़कों का चलने का तरीका बेहतर होता है उन पर लड़कियों का ध्यान तुरंत आ जाता है। 

इसीलिए आपके चलने के तरीकों से लड़कियां काफी प्रभावित होती है और इस तरह के लोगों को वह बेहद पसंद करती है। इसके लिए आप ध्यान दें कि यदि आप कहीं जा रहे हो तो सीधे खड़े होकर चलें, झुक कर न चलें।

9. बात करने का तरीका

किसी लड़के का बात करने का तरीका कैसा होता है इस पर लड़कियां सबसे अधिक ध्यान देती है क्योंकि कोई भी लड़का अपनी बात करने के तरीकों से लड़कियों को तुरंत प्रभावित कर सकता है। यह ऐसा तरीका है जिससे लड़कियां सबसे अधिक पटती है। 

अगर आप के बात करने का तरीका काफी अच्छा है तो आपका लड़कियों की पसंद का 90% हिस्सा सफल हो जाता है। बात करने के तरीकों से ही लड़कियाँ सबसे ज्यादा इम्प्रेस होती हैं। 

अगर आप अपने look, smartness, या अन्य किसी चीज़ में विफल होते भी हो तो आपके बात करने के तरीकों से आपको लड़कियां ज्यादा पसंद करती है। अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर लड़की चाहती है कि वह जब अपने फ्रेंड्स और किसी पार्टी में जाये तो उसका पार्टनर उससे सही तरह से बात करे जो कि लड़कों के लिये भी बेहद जरूरी होता है। बात करने के हुनर से आप तुरंत किसी लड़की की पसंद बन सकते हो। इससे आपको सभी भाव देते हैं उसकी तुलना में जो लड़कियों को जैसे तैसे बात करता है।

10. जेंटलमैन

लड़कियों को जेंटलमैन लड़के काफी पसंद आते हैं। इसे आप एक उदाहरण से समझ सकते हैं कि कोई लड़का है जो over smart होता है और सब जगह अपनी गुंडा गर्दी दिखाता है और किसी का आदर नहीं करता है। ऐसे लड़कों से लड़कियां बेहद दूर रहना पसंद करती है क्योंकि वह उनके स्वभाव से डर जाती हैं कि वह कभी उन पर ही अपनी गुंडा गर्दी न दिखाए। जो लड़के सभी का आदर करते हैं बात करने का तरीका मालूम होता है, स्मार्ट दिखते हैं और intelligent होते हैं वैसे लड़कों को लड़कियां अपना सब कुछ त्यागने के लिए तैयार रहती है और उन्हें अपना जीवनसाथी बनाना भी पसंद करती है।

11. धन दौलत

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन लड़कियां दिमाग से काफी तेज होती है और वह अपनी लाइफ की सेटेलमेंट के बारे में ज्यादा सोचती हैं। उनके दिमाग में सीधी सी बात होती है कि जो लड़का अमीर होगा वह उन्हें खुश रखेगा, उसके साथ रह कर वह अपनी सारे सपने और जरूरत पूरी करेगी। वह उनके साथ पूरा जीवन बिताने के लिए तैयार रहती है। 

लड़कियाँ अमीर लड़कों को अधिक पसंद करती है। खासकर ऐसे लड़कों को जो अपने दम पर ही एक बेहतर जॉब या बिज़नेस करते हैं। ऐसे लोगों के साथ लड़कियाँ काफी खुश रहती है। इसीलिए लड़कों को अपने दम पर खड़ा रहना बहुत जरूरी है।

लेकिन इसका मतलब आप यह कतई न निकाले की सभी लड़कियां पैसों पर मरती है। कुछ लड़कियां पैसों से ज्यादा लड़को के सच्चे दिल पर भी मरती है।

हमें उम्मीद है कि आपने सारी बातों को ध्यान से पढ़ा होगा। अगर आप इन बातों को ध्यान में रखते हो तो आप पहली मुलाकात में ही किसी लड़की के खास बन सकते हो। यहां पर हमने उन सभी बातों को बताया है जिसे एक लड़की अपने पति या बॉयफ्रेंड में तलाश करती है। इन सभी चीजों में अगर आप एक्सपर्ट हों तो आपको कोई भी लड़की मना नहीं कर सकती है। यदि आप उन्हें प्रपोज करते हैं तो हो सकता है वह थोड़ा समय ले लेकिन सही समय आने पर वह आपके प्रपोजल का हां में ही जवाब देगी।

दोस्तों! यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आई तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि लड़कियां लड़को मे सबसे पहले क्या देखती है? यह पोस्ट आपको कैसी लगी। यदि आप अपने दोस्तों को भी इस पोस्ट में दी गई जानकारी से अवगत करवाना चाहते हैं तो उन्हें शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। इसके अलावा इस पोस्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सुझाव देने के लिए हमें कमेंट करके जरूर बताएं ताकि हम आपके लिए और भी बेहतरीन पोस्ट ला सकें।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ना न भूलें,

3 टिप्‍पणियां:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।