5/31/2021

कैसे लड़के से शादी करनी चाहिए

By:   Last Updated: in: ,

कैसे लड़के से शादी करनी चाहिए

kaise ladke se shadi kare;नमस्कार दोस्तों! मैं हूं कैलाश और स्वागत करता हूं आपका मेरे इस आर्टिकल में जहां मैं आपको बताने वाला हूं कि Kaise ladke se shaadi karni chahie? शादी के लिए लड़के मे कौन-कौन से गुण होने चाहिए? शादी करने के लिए आखिर कैसा लड़का होना चाहिए?  लड़कियां अक्सर चाहती हैं कि उनकी शादी हैंडसम लुक वाले और डेशिंग लड़के के साथ हो लेकिन मैं आपको बता दूं कि केवल सुंदर दिखना ही सब कुछ नहीं होता।

कैसे लड़के से शादी करनी चाहिए

शादी एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें लड़के और लड़की पूरी जिंदगी बिताने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे में उन दोनों के बीच अपनापन तो आ ही जाता है। लेकिन ध्यान रहे यदि लड़कियां ऐसे लड़कों से शादी कर लेती है जो उनके लिए सही नहीं हो तो उनकी पूरी लाइफ बर्बाद हो जाती है। कई बार देखा जाता है कि लड़कियां लड़कों से अट्रैक्ट होकर उनसे शादी कर लेती है लेकिन बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। यह पोस्ट उन लड़कियों के लिए है जो इस बात को जानने के लिए बेहद उत्सुक है कि कैसे लड़के से शादी करनी चाहिए? यदि आप भी यह जानने के लिए इस पोस्ट को पढ़ रही हैं तो यह समझिए यहां हमने इस विषय को लेकर जो जानकारी दी है वह आपको कहीं और नहीं मिलेगी। तो आइए बिना देर किए मैं आपको बताता हूं कि लड़कियों को कैसे लड़के से शादी करनी चाहिए।

1. पढ़ा-लिखा लड़का

यदि आप अपने लिए लड़का देख रही हैं तो यह जरूरी है कि आप सबसे पहले लड़के की क्वालिफिकेशन की जांच कर ले क्योंकि भले ही आप अधिक पढ़ी लिखी हो या कम पढ़ी लिखी लेकिन आपको अपने लिए पढ़ा-लिखा लड़का ही चुनना चाहिए। इसके कई फायदे होते हैं। यदि आप खुद पढ़ी लिखी हैं और आप पढ़े-लिखे लड़के का चयन करती हैं तो वह आपको बाहर काम करने या अपने से कुछ अचीव करने के लिए कभी नहीं रोकेगा। वह आपकी भावनाओं की कद्र करेगा लेकिन यदि दूसरी तरफ आप पढ़े लिखे नहीं हैं तो भी आपको पढ़ा-लिखा लड़का ही चुनना चाहिए क्योंकि यदि आप किसी मुश्किल में पड़ जाती हैं या आपको अपने किसी बिजनेस के लिए स्टार्टअप करने की जरूरत होती है तो आपका पति आपकी काफी मदद कर सकता है। इसलिए इस बात का बिल्कुल ध्यान रखें कि यदि आप शादी के लिए लड़का देखने जा रही हैं तो पढ़े-लिखे लड़के का ही चयन करें।

2. बुद्धिमान और समझदार लड़का

आज के समय में लड़का और लड़की दोनों का समझदार होना बेहद जरूरी है। कई बार देखा जाता है कि लोग खूबसूरत चेहरे को देखकर मोहित हो जाते हैं खासकर यह बात लड़कियों पर अधिक लागू होती है लेकिन मैं बता दूं कि खूबसूरत चेहरे पूरी जिंदगी नहीं रहते लेकिन यदि आप लड़के का चयन कर रही हैं और उनसे शादी करना चाहती है तो आप को बुद्धिमान और समझदार लड़का ही चुनना चाहिए। समझदार लड़का आपके लिए काफी मददगार साबित होगा और वह आपको किसी भी परेशानी में पड़ने नहीं देगा।

3. जॉब या बिजनेस करने वाला लड़का

यदि आप अपनी शादी के लिए सही लड़के का चुनाव करना चाहती हैं तो आपके भविष्य के लिए यह बेहद जरूरी है कि लड़का अपने आप पर निर्भर हो चाहे वह जॉब या बिजनेस कुछ भी कर रहा हो। अपना जीवन चलाने के लिए वह किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होना चाहिए चाहे वह उसके माता पिता ही क्यों न हों। लड़के का अपना जॉब या बिजनेस होना चाहिए जिससे वह आपको भी खुश रख पाएगा और अपने परिवार की देखरेख भी कर सकेगा।

4. जिम्मेदार लड़का

भले ही शादी दो लोगों के बीच होती है लेकिन परिवार की पूरी जिम्मेदारी लड़के पर आ जाती है। हां बात अलग तब होती है जब लड़की भी जॉब या बिजनेस कर अपने स्टार्टअप के जरिए परिवार को संभाल लेती है लेकिन यदि आप एक लड़की हैं और शादी के लिए सही लड़के का चुनाव करना चाहती हैं तो इस बात का बहुत अधिक ध्यान रखना चाहिए कि आप ऐसे लड़के से शादी करें जो जिम्मेदार हो। वह अपनी जिम्मेदारियों को समझ सके और उससे कभी पीछे ना हटे। कई बार ऐसा होता है कि घर परिवार में समस्या आने पर लड़के सिर पकड़ कर बैठ जाते हैं और उन्हें कुछ नहीं सूझता। ऐसे में यदि वह लड़का जिम्मेदार होगा तो वह अपनी परेशानियों का हल निकाल सकता है और अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा सकता है। यदि आप ऐसे लड़के से शादी करती हैं तो वह बेहद कारगर सिद्ध होगा।

5. समझदारी से पैसे खर्च करने वाला लड़का

यदि आप किसी अमीर और अच्छे लड़के से शादी करती हैं तो उनमें यह खूबी जरूर देखें कि वह किसी फालतू की चीजों में पैसे ना खर्च कर रहे हो क्योंकि ऐसे लड़के शुरुआत में खूब खर्चे करते हैं लेकिन बाद में उन्हें कई प्रकार की फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजरना पड़ता है। लड़के के पास भले ही अधिक पैसे हो लेकिन यदि वह समझदारी से उसे खर्च करें या उसे सही जगह पर अपने बिजनेस या कहीं और स्टार्टअप के लिए इन्वेस्ट करें तो आप उनसे जरूर शादी करें क्योंकि ऐसे लड़के पैसों के महत्व को समझते हैं। वह आपको किसी की परेशानियों का सामना करने नहीं देंगे।

6. अपनी चॉइस का लड़का

आजकल लव मैरिज का काफी ट्रेंड है। ऐसे में यदि आप किसी लड़के को पसंद करती हैं तो आपको अपने माता-पिता से इस बारे में बात करनी चाहिए। कई बार आपके माता-पिता को इस बारे में पता नहीं होता है और वह आपकी शादी किसी और लड़के से करवा देते हैं जिससे आपकी पूरी लाइफ बर्बाद हो सकती है। इस कारण इस बात का ध्यान रखें कि यदि आपने किसी को अपने लाइफ पार्टनर के रूप में चूज किया है तो अपने परिवार को इसके बारे में बताएं। यदि आप अपने मनपसंद लड़के से शादी करती हैं तो वह आपको बेहद प्यार करेगा और आपको अपनी पलकों पर बिठा कर रखेगा। यही कारण है कि अपने चॉइस के लड़के के साथ शादी करने पर आप बेहद खुश रह सकती हैं।

7. स्मार्ट और हैंडसम लड़का

जैसा कि मैंने पहले भी बताया कि सुंदरता जिंदगी भर नहीं रहती लेकिन लड़कियों में यह गुण अक्सर देखा जाता है कि वह स्मार्ट और सुंदर डेशिंग लड़के के पीछे भागती हैं या उन्हें पसंद करती हैं। इसका भी एक फायदा यह है कि यदि आप सुंदर और डैशिंग लड़के से शादी करती हैं तो कहीं पार्टी वगैरह में जाने पर आप दोनों की जोड़ी काफी अच्छी जंचेगी और लोग इसकी तारीफ भी करेंगे। हमारे रिलेटिव्स के बीच ऐसा भी होता है यदि आप सुंदर और स्मार्ट लड़के से शादी करती हैं तो इसकी चर्चा काफी होती है और वह आप दोनों की जोड़ी को दूसरों के सामने भी काफी सराहाते हैं।

8. आपको समझने वाला लड़का

शादी का बंधन पूरी जिंदगी भर का होता है और यही कारण है कि आपको अपने लिए ऐसे लड़के की तलाश करनी चाहिए जो सच्चे दिल से आपको समझता हो और आपके सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी नहीं करता हो। यदि आप अपने को समझने वाले लड़के से प्यार करती हैं या उनसे शादी करती हैं तो आप उसके साथ बेहद खुश रहेंगी। जिंदगी में सुख और दुख तो आते ही रहते हैं। ऐसे में यदि किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो आप उससे शेयर करने में बिल्कुल भी नहीं घबराएंगी और बेझिझक उससे अपने मन की बातों को कहेंगी। यही कारण है कि आपको समझने वाला लड़का आपकी जिंदगी में चार चांद लगा सकता है।

9. केयरिंग नेचर रखने वाला लड़का

जैसा कि मैं बता दूं कि लड़कियां काफी सेंसिटिव और भावुक होती हैं। वह किसी भी सिचुएशन में इमोशनल हो जाया करती हैं। ऐसे में उन्हें ऐसे लड़के की जरूरत होती है जो उनकी खूब केयर करें और ढेर सारा प्यार दे। यदि आप शादी के लिए लड़के का चयन कर रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि सबसे पहले उसके हाव-भाव से यह पता करें कि लड़के का नेचर कैसा है। इसके लिए आप लड़के के केयरिंग नेचर से उसे भाप सकती हैं।

10. बड़ों का आदर करने वाला लड़का

यदि आप चाहती हैं कि शादी के बाद लड़का अपने परिवार के साथ साथ आपके परिवार के लोगों की भी इज्जत करे तो इसके लिए यह बेहद जरूरी है कि आप ऐसे लड़के का चयन करें जो दूसरों खासकर बड़ों की इज्जत करते हैं क्योंकि ऐसे लड़के कभी किसी बड़े की बेज्जती नहीं कर सकते। यदि आप किसी भी पार्टी या समारोह में जाती हैं तो आपके पति का ऐसा नेचर लोगों को काफी आकर्षित कर सकता है। इस तरह से आपके पति के वजह से आपके सम्मान में भी काफी वृद्धि होगी।

11. नशे से दूर रहने वाला लड़का

यदि आप शादी के लिए किसी सही लड़के की तलाश कर रही हैं तो यह बात सबसे जरूरी है कि आपको ऐसे लड़के से शादी करनी चाहिए जो नशा से काफी दूर रहता हो। हम सभी जानते हैं कि आजकल स्कूल कॉलेज से ही लड़के बिगड़ने लगते हैं और वह किसी न किसी नशीले पदार्थों या नशे के चपेट में आ जाते हैं। इससे कई बार वह बेकार की चीजों में पैसे बर्बाद करने लगते हैं और आपकी शादीशुदा लाइफ में फाइनेंसियल कंडीशन खराब होने लगती है। इसके लिए यह आवश्यक है कि आप नशे से दूर रहने वाले लड़कों को ही चुनें ताकि आपको जीवन में कभी फाइनेंसियल कंडीशन का सामना न करना पड़े।

मैं आशा करता हूं कि आपको यहां बताए गए बातें बेहद पसंद आए होंगे, जिसके जरिए आप अपने लिए सही लड़के का चुनाव कर सकती हैं। यदि आप भी कहीं लड़का देखने जाती हैं या ऐसे लड़के का रिश्ता आपके लिए आता है तो आप इन गुणों को देखकर शादी के लिए हामी भर सकती हैं। यदि आप चाहती हैं कि आपकी दोस्त भी लड़के के चयन के लिए इन जानकारियों को प्राप्त कर सके तो आप उनमें इसे शेयर कर सकती हैं। यदि आप इसके अलावा इस आर्टिकल में किसी भी प्रकार के सुझाव देना चाहें तो हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें; कैसे लड़की से शादी करनी चाहिए, शादी के लिए लड़की कैसी होनी चाहिए

यह भी पढ़ें; कैसे लड़के से शादी करनी चाहिए

यह भी पढ़ें; किसी को अपना दीवाना कैसे बनाये? कैसे किसी को अपना बनाये

यह भी पढ़ें; लड़के को प्यार का एहसास कैसे दिलाये

6 टिप्‍पणियां:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।