4/10/2021

सार्वजनिक वस्तुओं का अर्थ, विशेषताएं

By:   Last Updated: in: ,

सार्वजनिक वस्तुओं का अर्थ 

sarvajanik vastuon arth paribhasha visheshta;सामूहिक आवश्यकताओं को संतुष्टि करने के लिये जिन वस्तुओं व सेवाओं का उत्पादन किया जाता है, उन्हें सार्वजनिक वस्तुएं कहा जाता है। यह वस्तुएं समाज द्वारा सामाजिक कल्याण वृद्धि हेतु सामूहिक आवश्यकताएं पूरा करने के लिये उत्पादित एवं आपूरित की जाती है।

मसग्रेव के अनुसार," सार्वजनिक वस्तुएं वह विशिष्ट वस्तुयें होती है जो उपभोग मे गैर-प्रतियोगी होती है, जिससे समूह के सभी सदस्य समान लाभ प्राप्त कर सकें। इनमें पृथकता अवांछनीय है तथा अनेक दशाओं मे संभव नही है।" 

सार्वजनिक वस्तुओं की विशेषताएं 

1. सार्वजनिक वस्तुएं उपभोग मे गैर-प्रतियोगी होती है इसका आशय यह है कि इन वस्तुओं का व्यक्ति या समूह द्वारा उपभोग करने का अन्य व्यक्तियों पर उस वस्तु के लाभ का प्रभाव नही पड़ता है। जैसे-- सरकार यदि किसी पुल का निर्माण करती है तो सभी व्यक्ति समान रूप से इसका उपयोग कर सकते है और किसी व्यक्ति के इसका उपयोग करने पर अन्य व्यक्ति पर उसका कोई प्रभाव नही पड़ता है।

2. सार्वजनिक वस्तुओं पर पृथकता का सिद्धांत लागू नही होता है। प्रत्येक व्यक्ति को इसका प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त होता है। सार्वजनिक सत्ता इसकी उत्पादन लागत प्रत्येक व्यक्ति से वसूल करती है। उदाहरणार्थ, कानून का पालन करने वाला व्यक्ति पुलिस, प्रशासन आदि की व्यवस्था पर होने वाले व्यय को इस आधार पर देने पर मना नही कर सकता है कि वह इसका लाभ प्राप्त नही करता है।

3. सार्वजनिक वस्तुओं के संबंध मे बाजार तंत्र काम नही करता है।

सार्वजनिक वस्तुएं क्योंकि व्यक्तियों की क्षमता एवं इच्छा को ध्यान मे रखे बिना सभी को समान रूप से प्रदान की जाती है इसलिए बाजार तंत्र अप्रभावी हो जाता है और इन वस्तुओं की लागत को पूरा करने हेतु सरकार अनिवार्य भुगतान व्यवस्था लागू करती है।

सार्वजनिक वस्तुएं एवं उत्पादन लागत 

सार्वजनिक वस्तुओं की एक विशेषता उनकी सीमान्त लागत शून्य अथवा नगण्य होना है। जैसे-- दूरदर्शन केन्द्र की कुल उत्पादन लागत दी हुई है और समूह द्वारा सामूहिक रूप से उसका लाभ प्राप्त कर ले तो उसकी कुल लागत पर कोई प्रभाव नही पड़ता है। इस प्रकार, सार्वजनिक वस्तुओं की सीमान्त लागत शून्य होती है।

आपको यह भी पढ़ें जरूर पढ़ना चाहिए 

3 टिप्‍पणियां:
Write comment
  1. सार्वजनिक वस्तु एंड उत्कर्ष वस्तु से आप क्या समझते है

    जवाब देंहटाएं
  2. बेनामी11/12/22, 12:36 pm

    ik bus tune Niji vastuen utkrusht Bastisarvjanik bus tune Niji vastuen utkrusht vastuen per tippani likhiye

    जवाब देंहटाएं

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।