3/13/2021

सफलता कैसे प्राप्त करें

By:   Last Updated: in: ,

सफलता कैसे प्राप्त करें?

safalta kaise prapt kare;क्या मैं ये कर सकता हूँ? यह एक ऐसा सवाल है जो इंसान को असफलता की ओर ले जाता है। अगर आप भी अपनी जिंदगी में कुछ करना चाहते हैं कोई लक्ष्य है जीवन का? अपनी जिंदगी मे एक सफल व्यक्ति बनना चाहते है? तो ये सवाल कभी भी अपने मन में ना आने दे आप अपने ऊपर इतना विश्वास बना ले की आप अपने आप से क्या पूरी दुनिया से कहे की जो कोई नही कर सकता वोह में कर सकता हूँ। अगर जिंदगी में कुछ करना चाहते हो तो अपने ऊपर विश्वास और उससे भी ज्यादा मेहनत का वादा आप अपने आप से आज ही कर लो और यह प्रण कर लो की जब तक अपनी मंजिल पर नही पहूंच जाते तब तक रुकोगे नहीं और अगर आप में भी आत्मविश्वास की कमी है तो आप इस article को पूरा पढ़े तो मेरा आपसे यह  वादा है कि आपके अंदर इतना आत्मविश्वास होगा कि आप कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटेंगे। यहाँ पर में आपको सफलता प्राप्त करने के कुछ कदमो के बारे में बताऊंगा और कुछ ऐसे लोगो के जीवन के बारे में बताऊंगा जो अपनी मेहनत, लगन और जीवन में कुछ करने की चाह की वजह से आज कहा से कहा तक पहूंच गए हैं।

सफलता कैसे प्राप्त करें
How to get success

सफल और असफल इंसान में क्या अंतर है?

अपने जीवन मे सफलता प्राप्त करने के लिए सफल और असफल लोगों के बीच अंतर को जानना बहुत जरूरी है। अगर आप सब से पूछा जाए की आप जिंदगी में सफल होना चाहते हैं या असफल तो आप सब का एक ही उत्तर होगा की सफल पर सब सफलता की राह पर तो चल लेते है पर अपनी मंजिल तक नहीं पहूंच पाते ऐसा क्यो होता है यह जानने के लिए हम आज सफल और असफल इंसान में क्या अंतर होता है उस के बारे में बात करेंगे।

1. डर 

डर हर एक इंसान के मन में होता है। जो इंसान अपने डर पर काबू पा लेता है वो इंसान ही जिंदगी में सफल हो पाता है जो इंसान डरता रहेगा वोह इंसान कभी सफल नहीं हो पायेगा उदहारण के तौर पर jackie chan को ही ले लीजिए अगर वह चोट लगने से डरते होते तो वह कभी भी superstar ना बन पाते universal star होने का ख़िताब उन्हें ना मिलता में यह नहीं बोलूंगा की जाओ और अपनी छत से कूद जाओ बस अपने डर पर काबू पा लीजिए आप अपने सपनों को अपने डर से बड़ा कर दे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। सफलता प्राप्त करने के लिए डर पर काबू पाना बहुत जरूरी है। 

2. गलती 

सफलता की राह पर चलने से कभी ना कभी कही ना कही इंसान गलती तो करता ही है जो इंसान अपनी गलतियों से टूट जाते हैं वो इंसान जिंदगी में कभी सफल नहीं हो पाते हर इंसान को अपनी गलतियो से सीखना पड़ेगा तभी वह सफल हो पाएंगे गलतियो से कभी दुखी नहीं होना चाहिए अगर दुखी होने से इंसान सफल हो पाता तोह आज हर एक दुखी इंसान सफल होता। इंसान हमेशा अपनी गलतियो से ही सिखता है edison ने भी सो बार गलतियां करने के बाद ही light bulb का अविष्कार किया था। अगर वह पहेली बार में ही  हार मान जाते तो हम आज भी bulb के बिना ही गुजारा कर रहे होते। कई बार ऐसा हो जाता है हमे कई गलत लोग मिल जाते है वह हमें धोखा देते हैं। तो इस बात से डरना नहीं चाहिए जिंदगी में सफलता तब मिलती है जब हमारे पास अनुभव हो और अनुभव तब हासिल होता है जब हमें बुरा अनुभव हो या हमारे साथ किसी ने विश्वासघात किया हो।

3. सोच 

सोच ही सफलता की दूसरी सीडी है कामयाब वही होता है जो सोचता है लेकिन असफल वो होता है जो सिर्फ सोचता है और गलत सोचता है। अगर आपकी सोच अच्छी और मेहनत सच्ची है तो कोई भी आपको सफल होने से रोक नहीं पायेगा और आपकी किसमत में सफलता नही भी लिखी है तो भी आपकी मेहनत आपकी किस्मत को झुकने पर मजबूर कर देगी अगर आपकी सोच ही गलत है तो आपकी मेहनत भी कुछ नहीं कर पायेगी वो कहते हैं ना गन्दी सोच और पैर की मोच इंसान को कभी आगे नहीं बढ़ने देती और अगर आप आगे बढ़ भी जाते हो तो वो सफलता भी कम समय के लिए ही होगी।

4. मेहनत और अनुभव 

मेहनत जो सफलता की पूंजी है मेहनत तो हर एक इंसान करता है सिर्फ अपनी जिंदगी को जीने के लिए लेकिन सफल वो होता है जो ज्यादा मेहनत करता है superstar vickram जो tamil movies के star है उनकी मेहनत के चलते वह इस मुकाम पर है कि कोई उनका मुकाबला नहीं कर सकता उन्होंने acting को एक नया रूप दिया है वो अपनी movies में दिखाये गये cracter के लिए कुछ भी करने को तैयार थे जैसे की अपने वजन को इतना कम कर लेना की उनके अपने भी उनको नहीं पहचान पाते थे और अपने दांतों को तोड़ देना। असल में एक ऐसा रूप ले लेना की कोई भी देख कर दंग रह जाये जैसे अंधे का रूप, भिखारी का रूप, और अपनों बालो को कटवाकर गंजे हो जाना।

अनुभव आपको अपनी जिंदगी से ही मिलेगा जितना आप एक चीज़ के अंदर जाते रहेंगे उसके बारे में जानते रहेगे तब ही आपको अनुभव होगा।कामयाबी हासिल करने के लिए अनुभव की जरूरत पड़ती है और अनुभव हमेशा बुरे अनुभव से ही मिलता है।

(अ) अगर आप अपने डर पर जित हासिल कर लेते हैं।

(ब) आप अपनी गलतियों से नहीं डरते।

(स) आपकी सोच अच्छी है।

(द) आपकी मेहनत में दम है और अनुभव की कमी नहीं है।

तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक पायेगा।

दुनिया ज़ुकती है बस झुकाने वाला चाहिए यह बात में सिर्फ आपको बता सकता हूँ यह बात आपको समझ तब आयेगी जब महेनत कर के आप उस मुकाम पर पहुंच जाएंगे जहा पर आपको कोई गिरा नहीं पायेगा। जिंदगी में कभी पैसे के पीछे मत भागना। अपने काम को कभी सिर्फ पैसो के लिए मत करना। साफ शब्दों में कहा जाये तो आप अपनी कमाई से ज्यादा अपने काम को महत्व देते हैं तो एक दिन आपकी कमाई आपके काम से ज्यादा होगी और कभी यह मत सोचना की आप उतने महान नहीं है कि जिंदगी में कुछ कर सके क्यों कि जरूरी नहीं है कि कोई महान व्यक्ति ही कुछ करे कभी कभी महान बनने के लिए भी कुछ करना जरुरी होता है।

अगर आपको हमारी इस पोस्ट सफलता कैसे प्राप्त करें? मे इन बातों से कुछ motivation मिलती है तो हमे comment करके जरूर बातये क्यों की आपके comment से हमे भी motivation मिलती है।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ें  

2 टिप्‍पणियां:
Write comment
  1. बहुत ही अच्छी पोस्ट है।
    http://shabdmandir.blogspot.com/2021/07/saflta-ki-chah-kya-hai.html

    जवाब देंहटाएं

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।