3/29/2022

लोगो का दिल कैसे जीते?

By:   Last Updated: in: ,

लोगो का दिल कैसे जीते?

यदि आप भी चाहते है कि आप जहां जिस भी समाज मे जिन भी लोगों के बीच रहते है वह लोग आपका सम्मान करे आपको पसंद करें तो आपको उन लोगो का दिल जीतना पड़ेगा।

लोगों का दिल जीतने के लिए क्या करे? ऐसा क्या करे की लोग हमें पसंद करें? लोगो के दिलो पर राज करने के तरीके, लोगो को खुश करने का तरीका, लोगों के दिलों मे जगह कैसे बनायें?

आज के दौर में सबकी यही इच्छा होती है कि उसे सब पसंद करें वह लोगों के दिलों पर राज करे पर वह काफी हद तक सफल नहीं हो पाते छोटी-छोटी गलतियाँ ही होती है जो उन्हें नाकामयाब बनाती है आज के इस आर्टिकल (article) के ज़रिये से हम आपको यही बताएंगे कि लोगों को खुश कैसे करे? कैसे जीते लोगो का दिल, ऐसा क्या करे की लोग हमेें पसंद करें और ऐसा क्या ना करे की लोग आपको पसंद करे। आज के दौर में लोगों के दिलो को जितना कोई आसान काम नहीं है यह बहुत मुश्किल हो गया है। चलिये जानते हैं कि ऐसा क्या करे की लोगो के दिलो और दिमाग पर आपका ही राज हो। इस article में दिए गए tips को ध्यान से पड़े और अपने जीवन में आजमाए मेरा यह आपसे वादा है कि अगर आप इन tips को अपने जीवन में अपनाएगें तो आप लोगों के दिल और दिमाग दोनों पर राज कर पाएंगे। 

लोगों का दिल कैसे जीते यह बताने से पहले मे यहाँ पर यह स्पष्ट करना चाहूँगा की जिन लोगों की नजरें खराब है आप उन लोगों का दिल कभी भी नही जीत सकते अपने आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाकर कभी भी किसी का दिल नही जीता जाता। इसलिए ऐसा जरूरी नही है कि आप सभी को खुश कर सके, आप सिर्फ उन्ही लोगों का ही दिल जीत सकते है जिनकी नजरें सच्ची और अच्छी है। लोगों का दिल जीतने के लिए इन टिप्स को फाॅलो करे--

1. खुश रहना

आपको हमेशा खुश रहना सीखना चाहये। लोगो को वही लोग पसंद आते हैं जो हमेशा खुश रहते हैं। क्योंकी लोग जब भी उदास होते है तो लोग उदास लोगों के पास जाना तक पसंद नही करते हैं। लोग हमेशा खुश रहने वालों से ही मिलना पसंद करते है। इसलिए आपको खुश रहना सीखना होगा। खुश रहने वाले लोग दूसरों को तो पसन्द आते ही है बल्कि खुश रहना आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए आप हमेशा खुश रहे आप खुश रहने की सिर्फ अभिनय मत करो बल्कि दिल से खुश रहो।

2. प्यार

प्यार एक ऐसी चीज़ है जिसके भी पास है बस दुनिया में उसी का बोल-बाला है। प्रेम किसी भी नफरत करने वाले को प्यार करने के लिए मजबूर कर सकता है। अगर आप भी चाहते है कि लोगो के दिलो और दिमाग पर आप ही छा जाये तो लोगो को अपने अंदर का प्यार दिखाओ ना की अपने अंदर की नफरत को अगर आप लोगों को प्यार करेगे तो ही लोग आपको प्यार करेंगे। प्यार इंसान के जीवन को बदल के रख देता है । कभी भी किसी को भी झूठा प्यार मत दिखाना। आप बच्चो से हमेशा प्यार से बाते करे आप बड़ो से हमेशा प्यार से बाते करे। हर उम्र के व्यक्ति से प्यार से बात करे। सभी का सम्मान करे आपको हर एक के दिल और दिमाग पर छाना है तो अपने जीवन में प्यार को लाए। अगर आप हर एक को अपना समझेंगे तो ही वह लोग आपको अपना समझेंगे। प्यार से ही दिल जीते जाते है ना की नफरत से।

3. आदर-सम्मान 

किसी को सम्मान देने से हमारा सम्मान कभी कम नही होता बल्कि हमारे सम्मान मे और अधिक वृद्धि होती है। आपके लिए लोगों के दिलो पर राज करने का यह एक बहूत बड़ा tips है कि आपको एक ऐसा इंसान बनना होगा जो लोगो का आदर सम्मान करता हो। क्योंकि लोगों को वो इंसान बहूत पसंद आते हैं जो उनका आदर सम्मान करते हो इसलिए आपको ऐसा इंसान बनना होगा जो हर एक का आदर सम्मान करे आपको यह नहीं सोचना है कि यह बच्चा है इससे क्या प्यार से बात करनी? इसका क्या सम्मान करना है? और ना ही यह सोचना चाहिए की यह बहुत ही गरीब है या हमसे कम बुद्धिमान है। इसका क्या सम्मान करना चाहिए चलो छोड़ो! यह एक ऐसी गलती है जो कम ही लोगो को मालूम होगी। जिसको भी यह मालूम है वही लोगों के दिल और दिमाग पर राज कर सकता है। क्योंकी जिसका भी आप आदर सम्मान करते हैं तो वह यह सोचने पर मजबूर हो जाता है की आप हर एक का आदर सम्मान नहीं करते पर उसका करते हैं कि आपके मन में कोई चोर तो नहीं है। इसलिए आप हर एक का आदर सम्मान करे। तभी आप लोगो के दिल जीत पाएंगे, तभी सभी लोग आपको पसंद करेंगे।

4. माफ़ करना सीखे

जी हाँ, यदि आप चाहते है की लोग आपसे हमेशा खुश रहे तो आपको दूसरो को माफ करना और अपनी गलती को मानना भी जरूर सीखना होगा। यदि किसी से अनजाने मै कोई गलती हो जायें चाहे वह कितनी ही बड़ी क्यों न हो? आप उससे नाराज या गुस्सा होने की जगह उसे माफ़ करदें यकीन मानिये लोगों के दिलों मे जगह बनाने का यह भी एक बेहतरीन तरीका है।

5. बात करने का तरीका

आपके बात करने का तरीका अच्छा होना चाहिए। आपको हर बात सोच समझ कर बोलनी चाहिए। बोलते समय कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए आपको हर बात सोच समझ कर बोलनी चाहिए जो आपकी बात सुनने वाले को आपकी किसी भी बात का बुरा ना लगे। आपकी हर बात में आदर सम्मान होना चाहिए। आप कभी भी किसी से भी मुलाकात करे या रास्ते से भी गुजरे तो चेहरे पर हल्की सी मुस्कराहट हो और सबसे उनका हाल चाल पूछे कभी भी उनकी कमजोरियों के बारे में बात ना करे कई बार लोगो को लगता है कि आप उनमे गलतियाँ ढूंढ रहे हैं और इस बात से उनका दिल दुख सकता है। लोगो को वह लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं आते जो उनका दिल दुखाते है। इसलिए आप जो भी बोले तो सोच समझ कर बोले।

6. कदर करे

आपको अपने जीवन में हर एक की कदर करनी सीखनी चाहिये। चाहे वह इंसान आपसे रुतबे में कितना भी छोटा हो। मान लिजिए की आप किसी भी दुकान पर कुछ लेने जाते हैं। तो आपको उससे आदर से बात करनी चाहिए। अगर आपको उनसे कुछ खरीदना है तो उनसे यह कह," उदहारणार्थ मान लेते है कि आपको pen चाहये तो pen मांगने के बाद आप please जरूर बोले और जब आपको वह pen दे दें तो आप उनको धन्यवाद बोले यह मत सोचे की यह तो उनका काम है या आप उनकी चीज़ के बदले पैंसे दे रहे हैं। आप उनका आदर करे उनको अपने से छोटा मत समझे। ऐसा करने से आप लोगों को और भी पसन्द आयेगे।

यदि आप ऊपर दिए गए tips को अपने जीवन में अपनाते है तो आप लोगों का दिल जरूर जीत पाएंगे। अंत में मै आपसे बस इतना ही कहना चाहता हूँ कि दुसरे लोगो का दिल जितना कोई आसान काम नहीं है उसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। दुनिया का सबसे मुश्किल काम दुसरो का दिल जीतना है और जरूरी नहीं है कि आप सबके दिलों में अच्छे बने सकते हैं जिन लोगों की नजरें ही खराब होती उनका क्या कर सकते हैं? बस आप अपने ऊपर विश्वास बनाये रखे और अगर हमारे इस article logo ka dil kaise jeete से आपको कुछ भी मदद मिलती है तो हमे नीचे comment box में comment करके जरूर बताएं और हाॅ अपने अच्छे दोस्तों के साथ इस article को शेयर भी जरूर करे, धन्यवाद।

हमारे अन्य लेख भी पढ़ें  

6 टिप्‍पणियां:
Write comment
  1. very nice Sir .....
    https://hindishayariexpress2022.blogspot.com/2022/02/logon-ka-dil-kaise-jeeten.html

    जवाब देंहटाएं
  2. nice Article Sir
    https://hindishayariexpress2022.blogspot.com/2022/03/pmay-pardhamantri-aawas-yojna-kya-hai-hindi-mein.html

    जवाब देंहटाएं
  3. waaw
    https://hindishayariexpress2022.blogspot.com/2022/03/masoom-the-tabhi-to-tarste-rhe-tere-hoton-hindi-main.html

    जवाब देंहटाएं
  4. https://hindishayariexpress2022.blogspot.com/2022/06/aiims-2022-195-aiims-delhi-bharti-2022.html

    जवाब देंहटाएं
  5. बेनामी29/12/22, 6:34 pm

    Bhut badhiya maaf karna sikhe

    जवाब देंहटाएं

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।