3/13/2021

खुश कैसे रहे? हमेशा खुश रहने के 5 जबरदस्त स्टेप्स

By:   Last Updated: in: ,

खुश कैसे रहे? (Khush kaise rahe In Hindi)

Khush kaise rahe;खुश रहना हमारे मानसिक, शारीरिक, पारिवारिक और आर्थिक जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अगर जिंदगी में इंसान खुश नहीं रहेगा तो कभी भी आगे नहीं बढ़ पायेगा चिड़चिड़ा पन ना ही परिवार में किसी को पसंद आता है और ना ही हम जहां पर आप काम करते हैं वहाँ पर। दुखी रहने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो जाओगे जो आपके पारिवारिक जीवन पर भी असर डालेगा और अगर आपका परिवार आपके साथ नहीं होगा तो आपको आर्थिक लाभ भी नहीं होगा और आप जिंदगी में कभी सफल नहीं हो पाएंगे। इसलिए खुश रहना सबसे महत्वपूर्ण है।

यदि आप Google pr search कर रहे थे कि हमेशा खुश कैसे रहेखुश कैसे रहे रहना चाहिएखुश रहने का का सबसे आसान तरीका क्या है? खुश रहने के लिए क्या करना चाहिए? तो आप बिल्कुल ही सही पोस्ट पर है। इस पोस्ट मे हम आपको हमेशा खुश रहने के 5 जबरदस्त तरीके बतायेंगे।

खुश कैसे रहे? हमेशा खुश रहने के 5 जबरदस्त स्टेप्स

कई बार ऐसा होता है कि इंसान चाहते हुए भी खुश नहीं रह पाता जिंदगी कभी ना कभी उसे दुख के जाल में फंसा ही देती है इंसान के लिए उसमे से निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसलिए आज की हमारी यही कोशिश है कि आपको कुछ ऐसे चरण (स्टेप) बातये जो आपको दुखो के जाल से बाहर निकलने में आपकी मदद करे। कृपया करके इन चरणों को ध्यान से पढ़े और अगर आप इन चरणों (स्टेप ) को अपने जीवन में उतारते है तो मेरा यह आपसे वादा है कि आपके जीवन में जो भी दुख आएंगे तो आप उनका सामना अच्छे से कर सकेगे। जिन्दगी मे हमेशा खुश रहने के लिए इन 5 स्टेप्स को फाॅलो करे--

चरण ( स्टेप ) 1.) :- हर बुरी चीज में अच्छाई ढूंढे।

खुश करने के लिए हर चीज मे अच्चाई ढूंढे जिंदगी में कही ना कही ना कभी कोई ना कोई दुख तो आना ही है सृष्टि का नियम ही यही है सुख के बाद दुख और दुख के बाद सुख तो आना ही है। उस दुख में भी अच्छी बात को ढूढना चाहिए जो भी हुआ अच्छा ही हुआ शायद इस से भी बुरा हो सकता था। पर इतने से कम में ही सम्भल गया। जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। उदहारण के तौर पर में आपको एक सच्चा किसा सुनाता हूं। आज कल social media का समय है carryminati को कौन नहीं जानता उनकी एक video जो बहुत तेजी से viral हुई थी youtube vs tiktok अचानक youtube ने उनकी video delete कर दी carry को लगा की उस पर बहुत बड़ा दुख आ गया है पर उस video के delete होने पर लोगों ने जो प्यार दिखाया उसके instagram पर बहूत से लोगो ने follow किया। जो आगे जाकर उसके बहूत काम आये आज वो एक film में भी रोल कर रहा है। carrymimati का उदाहण में इस लिए दे रहा हुं। क्योंकि में नहीं चाहता था कि कोई पुरानी घीसी-पटी कहानी सुनाऊ नई कहानी हमे ज्यादा प्ररेणा देती है। आप भी अपने दुख में छुपे सुख को ढूंढे।

चरण ( step ) 2.) :- मुस्कुराहट

मुस्कराहट खुश रहने का दूसरा तरिका है, मुस्कराहट खुश रहने का सबसे आसान तरीका है। मुस्कराहट हर मर्ज की दवा होती है। मुस्कुराहट ही आपकी ख़ुशी का आधार है। अगर आप सड़क पर चलते किसी अनजान व्यक्ति को भी मुस्करा कर देख ले तो उसके चहरे पर भी मुस्कुराहट आ जायेगी। ख़ुशी हमेशा बाटने से बढ़ती है। उदहारण के तौर पर में आपको बताता हूं कि अगर आप एक दुकानदार है तो आप अगर अपने ग्राहकों से हस कर मुस्करा कर बात करते है तो ही वह आपके पास वापिस आएंगे वरना बहुत सारे और भी तो दुकानदार है वो उनके पास जायेंगे आपकी मुस्कुराहट ही आपकी सफलता की चाभी है। इस लिए खुश रहने के लिए अपनी मुस्कुराहट को कभी भी ना खोए।

चरण ( step ) 3.) :- ख़ुशी की उमीद अपने आप से ही रखे

यदि जिन्दगी मे खुश रहना है तो दूसरों से कभी भी कोई उम्मीद न रखे। हर इंसान को ख़ुशी की उमीद अपने आप से ही रखनी चाहिए। ऐसा में इस लिए बोल रहा हूँ क्यों कि कहते हैं ना की हमे ख़ुशी तब ही मिलती है जब हम दूसरों को ख़ुशी देते हैं। यह बात कहने को ही नहीं कहते ऐसा सच में होता है। दुनिया में कभी भी किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद कर के देख लिजिए उसकी मुस्कराहट से आपको बहूत ख़ुशी होगी। ख़ुशी सिर्फ उसको नहीं मिलेगी जिस के मन में ही खराबी है। उसको तो ख़ुशी किसी का बुरा कर के ही मिलेगी।

चरण ( step ) 4.) :- दुख के समय क्या करे?

जब आपके जीवन में कोई भी दुख हो तो आप वो काम करे जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है। जैसे गाने सुनना, अपने पसंदीदा व्यक्ति से बाते करना, कोई book पढ़ना, या फिर कोई ऐसा काम करना जिस से आपको ख़ुशी मिले। अगर में कभी भी दुखी होता हूँ तो में अपने उन पुराने दिनों या पुराने समय को याद  करता हो जब मैने किसी भी तरह का मजेदार काम किया हो। जैसे दोस्तों के साथ खेलना, कक्षा में शरारत करना, अपने अध्यापक से मस्ती करना। इस से मेरा दुख दूर हो जाता है। आप अपने दुख दूर करने के लिए क्या करते हैं कृपया हमे नीचे comment कर के जरूर बताएं।

चरण ( step ) 5.) :- दुख में साथ को ढूंढे

खुश रहने के लिए जब भी आप ज्यादा दुखी हो तो एक ऐसा साथ ढूंढे जो आपके दुख में साथ रह कर आपको ख़ुशी का एहसास करवाये चाहे वह आपके माता पिता हो, चाहे वह आपका सच्चा मित्र हो और चाहे वह आपकी प्रमिका हो। उनके साथ अपना ज्यादा से ज्यादा समय गुजरे आपको भी अच्छा महसूस होगा। 

खुश रहने के लिए आप इन tips को अपने जीवन में जरूर अपनाये  जो आप अपने दुख को भुला कर खुश रह कर अपना जीवन बिताये। अंत में सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूँ कि 7 जन्म में यह मनुष्य का शरीर हमे सिर्फ 1 जन्म के लिए ही मिला है ना जाने की हम बचे हुए 6 जन्म में कोनसा रुप ले कुछ नहीं पता बस इतना जान लिजिए की यह 1 जन्म जो हमे मनुष्य के रुप में मिला है वो हमें दुखी रह कर काटना है या फिर खुश रह कर जीना है इस जीवन को यह सिर्फ आपके ही हाथों में है। अगर आप को हमारा यह article खुश कैसे रहे पसंद आया तो हमे नीचे comment कर के जरूर बताये। 

हमारे अन्य लेख भी पढ़ें  

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।