7/29/2020

आपदा किसे कहते है? जानिए

By:   Last Updated: in: ,

आपदा किसे कहते है (aapda kya hai)

आपदा एक मानव जनित अथवा प्राकृतिक विपत्ति है जिससे निश्चित क्षेत्र मे आजीविका तथा सम्पत्ति की हानि होती है, जिसके परिणामस्वरूप मानव और जीव जंतु कष्ट मे पड़ जाते हैं। आपदा से भारी जाना माल की हानि होती है।
आपदा समाज की सामान्य कार्य प्रणाली को बाधित करती है। इससे बहुत बड़ी संख्या मे लोग प्रभावित होते है।
अतः वे समस्त घटनाएं जो प्रकृति मे मे विस्तृत रूप से घटित होती है जो की ना केवल मानव को बल्कि सभी जीवधारियों को असुरक्षित एवं संकट मे डाल देती है आपदाएं कहलाती है। जैसे भूकम्प, बाढ़, चक्रवात, सूखा, भूस्खलन, आग, आंतकवाद, नाभिकीय संकट, रासायनिक संकट, पर्यावरण संटक आदि आपदाएं है।

आपदाओं से होने वाली हानियाँ 

1. आपदाओं से बड़े पैमाने पर जान-माल की हानि होती हैं।
2. आपदा समाज की सामान्य कार्य प्रणाली को बधाति करती है।
3. आपदाएं पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करती है।
4. आपदा समुदाय को प्रभावित करती है जिसमे क्षतिपूर्ति के लिए बाहरी सहायता की आवश्यकता होती है।
5. आपदाओं से राष्ट्र की अर्थव्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाती है।

आपदायें 2 प्रकार की होती है--

1. प्राकृतिक आपदाएं
सूखा, बाढ़, भूकंप, भूस्खलन एवं सुनामी। वे समस्त घटनाएं जो प्रकृति मे विस्तृत रूप से घटित होती है और जिनका प्रभाव विनाशकारी होता है।
2. मानवकृत आपदाएं
वे आपदाएं जो मानव के कारण उत्पन्न होती है, मानवकृत आपदाएं कही जाती है। मानवकृत आपदाएं वे संटक है जो मानवीय महत्वाकांक्षा व प्रयासों से सम्बंधित है। आणविक, जैविक, एवं रासायनिक, बम विस्फोट आदि मानवकृत आपदाएं है।
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; सूखा किसे कहते है, सुखा के कारण और प्रभाव
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; भूस्खलन किसे कहते है
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; सुनामी किसे कहते है
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; महामारी किसे कहते है?
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; आपदा किसे कहते है? जानिए
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; भूकंप किसे कहते है? जानिए
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; परिवहन किसे कहते है? परिवहन का महत्व एवं उपयोगिता
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; श्वेत क्रांति किसे कहते है?
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; मृदा अपरदन किसे कहते है? मृदा अपरदन के कारण एवं रोकने के उपाय
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; हरित क्रान्ति किसे कहते है?
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; मृदा किसे कहते है? मृदा की परिभाषा एवं प्रकार
आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए; संसाधन क्या है? संसाधन का महत्व, वर्गीकरण या प्रकार

7 टिप्‍पणियां:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।