8/24/2023

सामाजिक आन्दोलन, अर्थ, परिभाषा एवं विशेषताएं

By:   Last Updated: in: ,

प्रश्न; सामाजिक आंदोलन से आप क्या समझते हैं? सामाजिक आन्दोलन को परिभाषित कीजिए।

अथवा", सामाजिक आन्दोलन का अर्थ बताते हुए सामाजिक आन्दोलन की विशेषताएं बताइए।

अथवा", सामाजिक आंदोलन की अवधारणा स्पष्ट कीजिए।

अथवा", सामाजिक आंदोलन पर एक लेख लिखिए।

उत्तर--

सामाजिक आन्दोलन का अर्थ (samajik andolan ka arth)

सामाजिक आन्दोलन सामाजिक परिवर्तन लाने अथवा सामाजिक परिवर्तन को रोकने की दृष्टि से किया जाने वाला एक सामूहिक प्रयास है। अतः स्पष्ट से की सामाजिक आन्दोलन योजनाबद्ध तरीके से किया जाने वाला सामूहिक प्रयास है। जब किसी समाज की संस्थाएं प्रभावपूर्ण तरीके से अपनी भूमिका नही निभा पाती तब समाज मे संबंधित संस्थाओं की भूमिका को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सामूहिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सामाजिक आन्दोलन अस्तित्व मे आते हैं।
समाज परिवर्तनशील है। सामाजिक परिवर्तन कई सामाजिक प्रक्रियाओं जैसे-- नगरीकरण, औद्योगीकरण, संस्कृतीकरण, लौकिकीकरण आदि द्वारा धीरे-धीरे होता रहता है। लेकिन कभी-कभी सामाजिक संरचना में उत्पन्न कुछ दोषों के कारण अनेक व्यक्ति समाज रूप से यह अनुभव करते है कि यदि इन दोषों को दूर करने के लिए सामाजिक परिवर्तन की सामान्य प्रक्रियाओं पर निर्भर रहा गया तो उसमें वर्षों लग जायेंगे तथा सामाजिक अव्यवस्था बढ़ती जायेगी। इस कारण कुछ व्यक्ति व्याकुल हो उठते हैं। ये परस्पर एक-दूसरे से बात करके, समान रूप से इस निष्कर्ष पर पहुंचते है कि सामाजिक संरचना में कुछ परिवर्तन लाकर सामाजिक संरचना के दोषों को दूर करके सन्तुष्टि प्राप्त कर सकते है। इस प्रकार का परिवर्तन लाने के लिए जनमत तैयार किया जाता है। सभी यह अनुभव करने लगते हैं कि इस प्रकार की समस्या का निराकरण करने के लिए कुछ न कुछ तो अवश्य ही किया जाना चाहिए। इसी के परिणामस्वरूप एक आंदोलन विकसित होने लगता है जिसे हम सामाजिक आंदोलन कहते हैं।
सामाजिक आन्दोलन क्या हैं? इसे जानने के बाद अब हम सामाजिक आन्दोलन की विभिन्न विद्वानों द्धारा दी गई परिभाषाओं को जानेंगे साथ ही सामाजिक आन्दोलन की विशेषताएं भी जानेंगे।

सामाजिक आन्दोलन

सामाजिक आन्दोलन की परिभाषा (samajik andolan ki paribhasha)

हार्टन एवं हण्ट के अनुसार, " सामाजिक आन्दोलन समाज अथवा उसके सदस्यों मे परिवर्तन लाने अथवा उसका विरोध करने का एक सामूहिक प्रयास हैं।
योगेन्द्र सिंह के शब्दों में " वैचारिकी द्वारा परिभाषित सामाजिक उद्देश्य की प्राप्ति के लिए एक व्यक्ति या सामूहिक नेतृत्व के अधीन सामाजिक आन्दोलन संगठित ढंग से जनता मे सामूहिक जुटाव की प्रक्रिया है।"
हाबर्ट ब्लूमर के शब्दों में, " सामाजिक आन्दोलन जीवन की एक नयी व्यवस्था को स्थापित करने का सामूहिक प्रयास हैं।"
एम.एस.ए.राव के शब्दों में ," एक सामाजिक आन्दोलन समाज के एक भाग द्वारा समाज मे आंशिक या पूर्ण परिवर्तन लाने के लिए किया गया सामूहिक प्रयास है।"

कैमरोन के शब्दों मे, " जब बहुत से व्यक्ति अपने साहूमिक प्रयत्नों द्वारा संस्कृति के किसी भाग अथवा सामाजिक व्यवस्था मे परिवर्तन लाते है तब इसको सामाजिक आन्दोलन कहा जाता है।"
थियोडोरसन के अनुसार," सामाजिक आंदोलन सामूहिक व्यवहार का एक महत्वपूर्ण स्वरूप हैं जिसमें परिवर्तन लाने अथवा उसका विरोध करने में सहयोग देने के लिये लोगों को बहुत बड़ी संख्या में संगठित अथवा जागरूक किया जाता हैं।"
मैकमिलन के अनुसार," सामूहिक आन्दोलन एक ऐसा सामूहिक प्रयास है जिससे कि जीवन की नई व्यवस्था का श्रीगणेश संभव हो पाता।"
योगेन्द्र सिंह, " वैचारिकी द्वारा पारिभाषित सामाजिक उद्देश्य की प्राप्ति के लिए एक व्यक्ति या सामूहिक नेतृत्व के अधीन सामाजिक आंदोलन संगठित ढंग से जनता मे सामूहिक जुटाव की प्रक्रिया है।"
सामाजिक आन्दोलन की परिभाषा के बाद अब हम सामाजिक आन्दोलन की विशेषताओं को जानेंगे।

सामाजिक आन्दोलन की विशेषताएं (samajik andolan ki visheshta)

1. सामाजिक आन्दोलन एक सामूहिक प्रयास हैं।
2. सामाजिक आन्दोलन घटित हो रहे परिवर्तनों को एक निश्चित दिशा देने का प्रयास करता हैं।
3. सामाजिक आन्दोलन जीवन तथा समाज के किसी भी पक्ष से संबंधित हो सकता हैं।
4. सामाजिक आन्दोलन सामाजिक संरचना का प्रतिफल होते हैं अतः सामाजिक संरचना की विशेष परिस्थिति मे उत्पन्न होते हैं।
5. समाज एवं संस्कृति मे पूर्ण अथवा आंशिक परिवर्तन लाने के लिए अथवा विरोध करने के लिए सामाजिक आन्दोलन किया जाता हैं।
6. सामाजिक आन्दोलन त्वरिक परिवर्तन की इच्छा से किये जाने वाला सामूहिक प्रयास होता है।
7. सामाजिक आन्दोलन का संबंध सामाजिक गतिशीलता से होता है।
8. सामाजिक आन्दोलन मे नेतृत्व की भूमिका महत्वपूर्ण होती हैं।
9. सामाजिक आन्दोलन की एक विचारधार होती हैं।
10. सामाजिक आन्दोलन की प्रकृति परिवर्तन समर्थक भी हो सकती है और परिवर्तन प्रतिरोधी भी अर्थात् सामाजिक आन्दोलन परिवर्तन लाने अथवा परिवर्तन रोकने के उद्देश्य से संचालित किये जाते हैं।
11. सामाजिक आंदोलन भौगोलिक सीमाओं के आधार पर पहचान जा सकता है। छात्र-छात्राओं द्वारा चलाया गया आन्दोलन सुधार आंदोलन से भिन्न होता है।
12. सामाजिक आन्दोलन सामाजिक चेतना का विस्तार करते है। जब कभी समाज मे आन्दोलन होते है तो परिवर्तन कि प्रक्रिया तीव्र हो जाती है और उससे संबंधित चेतना समाज मे फैल जाती है। आन्दोलन की सफलता भी इस बात पर निर्भर करती है कि आन्दोलन के उद्देश्य से संबंधित चेतना का विस्तार कितना हुआ?
संबंधित पोस्ट शायद यह जानकारी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होगी

3 टिप्‍पणियां:
Write comment

आपके के सुझाव, सवाल, और शिकायत पर अमल करने के लिए हम आपके लिए हमेशा तत्पर है। कृपया नीचे comment कर हमें बिना किसी संकोच के अपने विचार बताए हम शीघ्र ही जबाव देंगे।